छोटा समझने की गलती न करें मुंह के छालों को, जानिए क्या हो सकती है वजह
मुंह में छाले होना आम बात है, लेकिन ये छाले कई बार गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकते हैं. इसलिए मुंह में होने वाले छालों के प्रति लापरवाही बरतने की भूल कभी न करें. गर्मी के मौसम में बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो सावधान हो जाएं. यह किसी गंभीर बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है.
गर्मियों में मुंह में छाले होने के कई कारण होते हैं. पेट की गर्मी, शरीर में पानी की कमी, विटामिन की कमी, पाचन संबंधी परेशानी भी इसका कारण हो सकते हैं.शरीर में विटामिन बी12, आयरन, जिंक, विटामिन सी या फोलिक एसिड की कमी के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं. यह भी हो सकता है कि मुंह में छाले किसी गंभीर बीमारी के कारण हो रहे हों. मुंह में छाले होना ओरल कैंसर के भी संकेत हो सकते हैं.
लापरवाही न बरतें
गर्मी के मौसम में मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. इस मामले में लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा. पेट की समस्या के कारण भी मुंह में छाले हो जाते हैं. यह छाले तीन से पांच दिनों में सही हो जाते हैं. यदि पांच दिन से ज्यादा मुंह के छाले बने रहते हैं तो डॉक्टर को दिखाना जरूरी होता है.
आहार और दिनचर्या बदलें
बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो अपने आहार और दिनचर्या में बदलाव करें. पाचन संबंधी समस्या के होने वाले ऐसा करने से जल्द ही सही हो जाएंगे. शरीर में पानी की कमी न होने दें. दिन में 4 से 6 लीटर पानी जरूर पिएं. मसालेदार खाने से परहेज करें. रात में देर से खाना खाने से बचे. यदि देर रात में खाना ही है तो प्रयास करें कि सुपाच्य और हल्का भोजन करें. मुंह में होने वाले छालों का कोई और कारण है तो वह जांच के बाद सामने आएगा.
जांच करवाएं
मुंह में बार-बार होने वाले छालों का एक कारण स्वच्छता का अभाव भी हो सकता है. यदि आप मुंह की सफाई नहीं करते हैं और पेस्ट नहीं करते हैं, तब भी बार बार मुंह में छाले होते हैं. इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थों के कारण भी मुंह में छाले हो सकते हैं. मुंह में छाले होने का एक कारण ओरल कैंसर भी होता है. इसलिए यदि आपके मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करके जांच जरूर करवाएं. जिससे छाले होने का सही कारण पता चल सके और उपचार किया जा सके.
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप