ई-चालान से बचने की होड़, वाहन चालकों की चालबाजियां आईं सामने
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर मिलने वाले ई-चालान से बचने के लिए अब वाहन चालक नए-नए तरीके अपना रहे हैं। शहर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें चालक जानबूझकर अपने वाहन की नंबर प्लेट के अंकों को छिपा रहे हैं। इसके लिए वे कभी काली-सफेद टेप तो कभी मिट्टी या पेंट का सहारा ले रहे हैं। इसका मकसद है कि चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगे आईटीएमएस (इंटरग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे नंबर प्लेट को स्पष्ट रूप से न पढ़ सकें, जिससे ई-चालान न बन सके।
आईटीएमएस कैमरों की मदद से ट्रैफिक पुलिस बिना रुके नियम तोड़ने वालों की पहचान कर रही है और ऑनलाइन चालान जारी कर रही है। लेकिन अब कुछ चालक चालाकी से नंबर प्लेट के एक या दो अक्षर या अंक को मिटा या छिपा देते हैं, जिससे नंबर की पहचान पूरी तरह न हो सके। इससे कैमरे और सॉफ़्टवेयर को सही नंबर पकड़ने में दिक्कत आती है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच और निगरानी तेज कर दी है।
नंबर की जगह अजब-गजब संदेश
गाड़ी के नंबर प्लेट के साथ चालक खिलवाड़ कर रहे हैं। कुछ गाड़ी चालक नंबर की जगह ‘बाबा’, ‘राम’ और ‘बॉस’ के साथ ही जाति से संबंधित सूचकांक लिखवा रहे हैं। आड़े-तिरछे नंबर होने के कारण ऐसे वाहनों का चालान काटने में कैमरे व सॉफ़्टवेयर को समस्या आती है। जबकि नंबर प्लेट पर छेड़छाड़ और पदनाम लिखवाकर चलना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी लोग इन नियमों को तोड़ रहे हैं।
सूचना दें, होगी कार्रवाई
नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना क़ानूनन अपराध है और यह न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है बल्कि सुरक्षा के लिहाज़ से भी ख़तरनाक है। इससे कोई वाहन अपराध में शामिल हो जाए तो उसकी पहचान मुश्किल हो सकती है। वाहन चालक नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने से बचें। साथ ही जनता से आग्रह है कि ऐसे वाहनों की सूचना पुलिस को दें, ताकि कार्रवाई की जा सके। – रामगोपाल करियारे, एएसपी ट्रैफिक।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक