छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी, जनजीवन प्रभावित
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है. राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी तंत्रों के प्रभाव से आने वाले दिनों में भी प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक छत्तीसगढ़ में मौसम सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में भी आंशिक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
राज्य के बलौदाबाजार जिले के कसडोल सहित कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे. पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों में तेज हवाएं और गरज के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई. छोटेडोंगर में 2 सेमी, तोकापाल और अमलीपदर में 1 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है.
सक्रिय मौसमी तंत्रों का असर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक द्रोणिका के रूप में उत्तर बिहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक औसतन 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसके साथ ही एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. एक अन्य द्रोणिका दक्षिण मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा को पार करते हुए दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल तक विस्तारित है.
16 अप्रैल का पूर्वानुमान और चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 16 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवा, अंधड़ और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है. रायपुर शहर में भी आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है.
तापमान में बदलाव की संभावना
प्रदेश में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भी अगले 48 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, तत्पश्चात उसमें क्रमिक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है.
अगले पांच दिन रहेंगे बारिश के नाम
राज्य में अगले पांच दिनों तक एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. इससे जहां तापमान में कुछ राहत मिलेगी, वहीं किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की जरूरत है.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक