रहाणे ने बताया हार का कारण, कहा- ‘ऐसी बैटिंग के साथ जीत की उम्मीद नहीं’
Ajinkya Rahane: IPL 2025 का 31वां मुकाबला पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यह एक लो स्कोरिंग मुकाबला था जिसे पंजाब किंग्स ने 16 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में KKR के गेंदबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स को 15.3 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट कर दिया। लेकिन कोलकाता की टीम 112 रनों के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और 95 रन पर सिमट गई। मैच के बाद कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुद इस शर्मनाक हार की जिम्मेदारी ली।
कप्तान रहाणे ने खुद ली हार की जिम्मेदारी
अजिंक्य रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि उनके पास इस वक्त समझाने के लिए कुछ बाकी नहीं है, सभी ने देखा कि मैदान पर क्या हुआ। वह टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश हैं। उन्होंने हार की जिम्मेदारी ली। रहाणे का मानना है कि उन्होंने गलत शॉट खेला। उन्होंने आगे बताया कि वह DRS को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहते थे क्योंकि वह पूरी तरह से कंफर्म नहीं थे। उनका मानना था कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन 111 रन चेज हो सकते थे। एक बल्लेबाजी यूनिट के तौर पर उनकी टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया।
बल्लेबाजों पर बरसे अजिंक्य रहाणे
रहाणे ने आगे कहा कि उनके गेंदबाजों ने पंजाब की मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने शानदार काम किया। उन्हें लगा कि टीम के बल्लेबाजों ने शॉट खेलने में लापरवाही की। एक बैटिंग यूनिट के तौर पर उन्हें पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। मैच हारने के बाद रहाणे ने बताया कि उनके दिमाग में काफी चीजें चल रही थीं। वह इस हार से काफी निराश हैं और उन्हें खुद को शांत रखने की जरूरत है। रहाणे ने ये भी बताया कि अब वह यहां से सोचेंगे कि इस हार के बाद वो अपनी टीम से क्या बात करेंगे।
PBKS vs KKR मैच का हाल
मुकाबले की बात करें तो पंजाब ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने इस मुकाबले में भी टीम को तेज अच्छी दिलाई, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होते ही PBKS की पारी लड़खड़ा गई। पूरी टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई। प्रभसिमरन ने 15 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली। प्रियांश ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए। KKR की तरफ से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट झटके। वैभव अरोड़ा और एनरिक नॉर्खिया को एक-एक सफलता मिली।
पंजाब के गेंदबाज़ों ने पलटा गेम
112 रन के टारगेट को देखकर ऐसा लग रहा था कि, कोलकाता आसानी से इस मैच को अपने नाम कर लेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं, पंजाब के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस स्कोर को डिफेंड किया। कोलकाता की तरफ से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। अंगकृष रघुवंशी ने 28 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। रहाणे ने 17 और रसेल ने 17 रन बनाए। पंजाब की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक