बेंगलुरु FC ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ISL फाइनल में मालिक पर हुआ हमला
Parth Jindal: बेंगलुरु एफसी (BFC) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इंडियन सुपर लीग (ISL) 2024-2025 फाइनल के दौरान मोहन बागान सुपर जायंट के कुछ प्रशंसकों ने उनके मालिक पार्थ जिंदल और अन्य फैंस पर हमला किया, जिसमें जिंदल को चोटें आईं. क्लब ने यह भी बताया कि एक प्रशंसक की आंख में चोट आई जब होम क्राउड ने उनकी तरफ पटाखा फेंका. बता दें 12 अप्रैल को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ISL फाइनल में मोहन बागान ने बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हराकर खिताब जीता था. हालांकि, मैच के दौरान कुछ गलत घटनाएं भी हुईं.
पार्थ जिंदल पर हमला
BFC ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा कि उनके प्रशंसकों और मालिक पार्थ जिंदल पर मोहन बागान के कुछ होम फैंस ने हमला किया. 'बेंगलुरु एफसी, मोहन बागान के कुछ प्रशंसकों की ओर से अपने सपोर्टर्स पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता है. इस दौरान स्टैंड्स में एक जलता हुआ पटाखा फेंका गया. जिससे एक BFC प्रशंसक की आंख में चोट आई, जबकि क्लब मालिक पार्थ जिंदल को भी चोटें आईं.' बता दें पार्थ जिंदल IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के को-ओनर भी हैं और मोहन बागान के मालिक संजीव गोयनका की IPL टीम लखनऊ सुपरजायंट्स है.
AIFF से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
BFC ने अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) और ISL आयोजक FSDL के सामने इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. क्लब ने मांग की है कि इस घटना की गंभीरता से जांच की जाए और भविष्य में स्टेडियम में प्रशंसकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. 'स्टेडियम फुटबॉल प्रेमियों के लिए सुरक्षित स्थान होने चाहिए. इस तरह की घटनाओं का फुटबॉल या किसी भी खेल में कोई स्थान नहीं है.'
कैसा रहा मुकाबला?
फाइनल मैच में पहले हाफ तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन 49वें मिनट में मोहन बागान के अल्बर्टो रोड्रिग्ज ने खुद के गोल से BFC को बढ़त दिला दी. हालांकि, 72वें मिनट में जेसन कमिंग्स ने पेनल्टी से गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया. मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया, जहां जेमी मैकलरेन ने 96वें मिनट में जीत का गोल दागकर मोहन बागान को ISL डबल (लीग शील्ड+ISL कप) दिलाया. मोहन बागान, मुंबई सिटी (2020-21) के बाद ISL इतिहास में यह कारनामा करने वाली दूसरी टीम बन गई.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक