हाई-स्पीड स्प्रिंग कारखाने का जल्द होगा निर्माण, इस गति से दौड़ेगी वंदे भारत
ग्वालियर: हाई स्पीड ट्रेनों शताब्दी, राजधानी और गतिमान के बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस की स्प्रिंग भी सिथौली स्थित रेल स्प्रिंग फैक्ट्री में बनेगी। इसके लिए इलाहाबाद मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इस साल वंदे भारत ट्रेन के कोच भी ग्वालियर में बने स्प्रिंग की मदद से पटरियों पर दौड़ने लगेंगे। देशभर में चलने वाली ट्रेनों के लिए स्प्रिंग बनाने वाली सिर्फ दो फैक्ट्रियां हैं, इनमें से एक ग्वालियर के सिथौली में और दूसरी चेन्नई स्थित आईसीएफ है। सिथौली स्थित रेल स्प्रिंग फैक्ट्री में सालों से आईसीएफ (इंटीग्रल) और एलएचबी (लिंक-हॉफमैन ब्रश) कोच की स्प्रिंग बनती आ रही है। भारतीय रेलवे लगातार स्प्रिंग की मांग बढ़ा रहा है, जिसके चलते इस साल फैक्ट्री का लक्ष्य भी पहली बार एक लाख स्प्रिंग से ऊपर चला गया है। हर साल बढ़ रही है स्प्रिंग की मांग
रेल स्प्रिंग कारखाना, सिथौली की शुरुआत 1989 में हुई थी। इसके बाद 1990 में स्प्रिंग बनने लगे। यहां मांग के हिसाब से स्प्रिंग बनते हैं और हर साल इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल पहली बार लक्ष्य एक लाख को पार कर गया है। कारखाने में ज्यादातर स्प्रिंग एलएचबी कोच के लिए बनते हैं।
स्प्रिंग की संख्या बढ़ने पर तीन शिफ्ट में शुरू हुआ काम
45 और लोगों को मिला रोजगार 35 साल में पहली बार स्प्रिंग की संख्या बढ़ने पर दो की जगह तीन शिफ्ट में काम शुरू हुआ। कारखाने में 275 लोगों का स्टाफ है। तीसरी शिफ्ट शुरू होने से करीब 45 और लोगों को रोजगार मिला है। यहां एक दिन में 450 से 500 स्प्रिंग बन रहे हैं। जल्द ही हर दिन 600 स्प्रिंग बनाने की योजना बनाई जा रही है।
तीन हजार स्प्रिंग से शुरू हुआ था कारखाना
सिथौली स्प्रिंग कारखाने में 1990 में स्प्रिंग बनाने की शुरुआत हुई थी। पहले साल तीन हजार स्प्रिंग बनाए गए। उसके बाद पांच हजार स्प्रिंग बनाए गए। मांग बढ़ने पर हर साल लक्ष्य बढ़ता गया और अब यह आंकड़ा एक लाख को पार कर गया है।
50 मशीनों पर बनते हैं स्प्रिंग
स्प्रिंग फैक्ट्री में करीब 50 मशीनें लगी हैं। मांग के हिसाब से एक बार में दो से तीन कर्मचारी इन मशीनों पर काम करते हैं। काम बढ़ने पर कर्मचारी आपस में बांट लेते हैं। भविष्य में और भी मशीनें आने की संभावना है, जिससे काम और बढ़ेगा।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक