बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता, सशक्त बचपन ही सशक्त भारत की नींव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज बालोद जिले के प्रवास पर रहीं, जहाँ उन्होंने जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रय गृहों और महिला सहायता केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सूक्ष्म मूल्यांकन किया।
आंगनबाड़ियों में मातृ-शिशु पोषण, स्वच्छता और शिक्षण पर सघन नजर
राजवाड़े ने ग्राम पंचायत भरदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 और करकाभाट आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मातृ-शिशु पोषण, साफ-सफाई और बच्चों की गतिविधियों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री राजवाड़े ने पाया कि कुछ स्थानों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं थीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “बाल विकास हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, क्योंकि सशक्त बचपन ही सशक्त भारत की नींव है।”
घरौंदा आश्रम गृह एवं प्रशामक देखरेख गृह का सूक्ष्म निरीक्षण
बालोद प्रवास के दौरान मंत्री राजवाड़े ने घरौंदा आश्रम गृह और प्रशामक देखरेख गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की संस्थागत व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खामियों को शीघ्र दूर कर संचालन को मानकों के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने दोहराया कि “जनकल्याण से जुड़े संस्थानों में कोई भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।”
“सखी वन स्टॉप सेंटर” बना पीड़ित महिलाओं का सहारा
मंत्री राजवाड़े ने ग्राम पंचायत झलमला स्थित “सखी वन स्टॉप सेंटर” का भी दौरा किया।उन्होंने केंद्र में पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता सेवाओं, परामर्श, संरक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने इस पहल को “न्याय और सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम” बताया।
गंगा मईया मंदिर में की पूजा, मांगी प्रदेशवासियों की समृद्धि की कामना
राजवाड़े झलमला स्थित पूज्य गंगा मईया मंदिर पहुँचीं, जहां उन्होंने मां गंगा के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।उन्होंने कहा, “आस्था से ऊर्जा और सेवा से संकल्प, यही हमारे कार्य का मूल आधार है।”
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव शम्मी आबिदी, संचालक जनमेजय महोबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं