सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: MP में तेज़ी से होंगे ट्रांसफर
भोपाल: ट्रांसफर के लिए कोशिश में जुटे कर्मचारी अधिकारियों के लिए तबादलों का रास्ता जल्द खुलने जा रहा है. राज्य सरकार जल्द ही तबादलों से रोक हटाने जा रही है. राज्य शासन ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही तबादला नीति तैयार कर मुख्य सचिव कार्यालय को सौंपेंगा. मुख्य सचिव अनुराग जैन अधिकारियों के साथ इस पर चर्चा कर इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार करेंगे. बताया जा रहा है कि इस माह के अंत तक तबादला नीति को राज्य शासन की मंजूरी मिल सकती है.
तीन सालों से जमे कर्मचारी अधिकारी हटेंगे
नई तबादला नीति में एक ही स्थान पर तीन सालों से जमे अधिकारी कर्मचारियों को हटाया जाएगा. ऐसे अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा जाएगा. हालांकि तबादला नीति में तय किया जाएगा कि किस विभाग के कितने फीसदी कर्मचारियों को बदला जाना है. किसी भी विभाग में 10 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे.
अधिकारी कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर
बड़े विभागों में इस सीमा को बढ़ाया जा सकता है. स्वैच्छिक आधार पर होने वाले तबादलों में सरकार किसी भी तरह के भत्ते का लाभ नहीं देगी. भत्ते का लाभ सिर्फ उन्हीं कर्मचारी अधिकारियों को मिलेगा, जिनका प्रशासनिक आधार पर तबादला होगा.
मंत्रियों और प्रभारी मंत्रियों को मिलेंगे अधिकारी
राज्य सरकार ने जनवरी माह में मंत्रियों को विशेष परिस्थितियों में तबादले के अधिकार दिए थे. इसमें गंभीर बीमारी, कोर्ट के आदेश या प्रशासनिक आवश्यकता के मामलों में ही तबादले मंत्रियों की अनुशंसा के आधार पर करने के अधिकार दिए थे. नई तबादला नीति में भी प्रभारी मंत्रियों की अनुशंसा पर विभागीय मंत्रियों को तबादले के अधिकार दिए जा सकते हैं. सुपर गजटेड अधिकारियों के तबादले मुख्यमंत्री समन्वय से ही किए जाएंगे.
टीचर्स के तबादलों की अलग पॉलिसी
उधर स्कूल शिक्षा विभाग के लिए राज्य शासन अलग से तबादला नीति लेकर आएगी. बताया जा रहा है कि पिछले सालों की तरह इस साल भी ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षकों के तबादलें होंगे. इसमें शिक्षकों को खुद ही ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके बाद पद रिक्त होने पर तबादलें होंगे. ताकि इससे अतिशेष शिक्षकों की स्थिति पैदा न हो सके.
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला