राजद-कांग्रेस की मुलाकात पर जदयू का वार, कहा– ‘तेजस्वी अब भी वेटिंग लिस्ट में’
पटना, 15 अप्रैल । दिल्ली में मंगलवार को राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मुलाकात के बाद बिहार में सत्ताधारी जदयू के प्रवक्ता नीरज यादव ने यहां कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को वेटिंग लिस्ट में रख दिया है।
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। महागठबंधन में भी इस चुनाव को लेकर रणनीति बननी शुरू हो गई है। इस बीच, राजद के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली पहुंचे और सहयोगी दल कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई अन्य नेताओं से मुलाकात की।
नीरज कुमार ने कहा कि दिल्ली में चिरप्रतीक्षित बैठक हो गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव, कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा, “राजद इस बात के लिए प्रतीक्षारत था कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार उन्हें (तेजस्वी यादव को) घोषित कर दिया जाए। लेकिन कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को ‘वेटिंग लिस्ट’ में डाल दिया। राजनीति का जमीर कहां गया?”
उन्होंने कहा कि “राजनीतिक रूप से अपंग हो चुके” राजद अध्यक्ष लालू यादव ने अपने पुत्र की ताजपोशी के लिए बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आग्रह कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस तिल-तिलकर राजनीति में परेशान कर रही है। राजद राजनीतिक आत्मसमर्पण कर अपमान झेल रही है। वैसे, वेटिंग लिस्ट बरकरार है।
इधर, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी इस मुलाकात को लेकर कटाक्ष किया है। पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार में पुनः जंगलराज कैसे स्थापित किया जाए, उसको लेकर दिल्ली में बैठक चल रही है। मैं इंडी गठबंधन वालों को बता दूं कि बिहार की जनता को सुशासन की सरकार में 24 घंटे बिजली के बीच, भययुक्त वातावरण में अच्छी सड़क पर फर्राटे भरकर चलने का शौक चढ़ चुका है, अब कोई उन्हें बरगला नहीं सकता। ‘बिहार में एनडीए तय है’।”
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा