बंगाल बनता जा रहा 'मिनी बांग्लादेश': समिक भट्टाचार्य का ममता सरकार पर हमला
कोलकाता, 15 अप्रैल । पश्चिम बंगाल के कई जिलों में वक्फ संशोधन कानून के दौरान हुई हिंसा के लिए भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की अस्मिता और हिंदू संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे हैं और ममता सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से मंगलवार को बंगला नववर्ष के अवसर पर बात करते हुए समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल और बंगाली के रग-रग में यह नववर्ष जुड़ा हुआ है, लेकिन इस बार का नववर्ष एक शोक में बदल गया है। हमारी हिंदू मां-बहनों को लक्ष्मी मैया की पूजा छोड़कर घर-द्वार से भागना पड़ रहा है। उनका उत्पीड़न हो रहा है, बच्चों को मारा गया है, घर फूंक दिए गए हैं, दुकानों को लूट लिया गया है। ऐसे माहौल में हम नववर्ष कैसे मनाएं? अगर हम आज नहीं जागे तो पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश बन जाएगा। हमें एकजुट होकर इस स्थिति का मुकाबला करना होगा।
भांगड़ में हाल ही में हुई आगजनी और हिंसा पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि आज बंगालियों के लिए नववर्ष अशुभ बन गया है और इसकी जिम्मेदार तृणमूल कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति है। सरकार उपद्रवियों का खुलकर समर्थन कर रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौलानाओं से प्रस्तावित मुलाकात पर भी समिक भट्टाचार्य ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ममता दीदी के पास हिंदुओं से मिलने का समय नहीं है, जिनको बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या समेत कट्टरपंथी मुसलमानों ने नुकसान पहुंचाया है। वह ये सब 30 फीसदी मुस्लिम वोट के लिए कर रही हैं। ममता बनर्जी की राजनीति ‘विभाजन और धार्मिक ध्रुवीकरण’ पर आधारित है। ईद के दिन उनके मंच से दिया गया उकसाने वाला बयान ही इन घटनाओं की जड़ में है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हालिया बयानों पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि दिल्ली की गर्मी से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। मेरी सलाह है कि वह मट्ठा पीकर, थोड़ा आराम करें। एक नहीं, दो गिलास मट्ठा पीजिए और चैन की नींद सोइए।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक