रामजी लाल सुमन एक बार फिर से विवादों में, मुसलमानो के पक्ष में करणी सेना पर साधा निशाना
यूपी में अखिलेश यादव के एक सांसद बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो सकता है। राणा सांगा पर बयान के बाद सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने एक और नया विवादित बयान दिया है। अंबेडकर जयंती पर एक कार्यक्रम के दौरान रामजी लाल सुमन ने कहा, 'अगर आप कहते हैं कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है तो हमें कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है। अगर आप पुरानी कब्र खोदेंगे तो यह महंगा पड़ेगा।' उन्होंने पूछा कि अगर मुसलमानों में बाबर का डीएनए है तो आपके पास किसका डीएनए है?
करणी सेना को दी चुनौती
सपा सांसद ने करणी सेना को भी चुनौती देते हुए कहा कि वे देश को चीन से बचाएं, जिसने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनसे ज्यादा नकली कोई नहीं है।
योगी के मंत्री ने सपा को घेरा
इस बीच योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी को घेरा है। जयवीर सिंह ने कहा कि रामजी लाल सुमन दलित हैं इसलिए सपा ने उन्हें आगे किया है। लेकिन लोगों को याद है कि दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार सपा सरकार में हुए थे। बयान सिर्फ वोट बैंक के लिए दिए जा रहे हैं।
क्या है ये पूरा विवाद?
बता दें कि रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान और यूपी के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए। दरअसल, ये पूरा विवाद राणा सांगा को लेकर दिए गए एक बयान के बाद शुरू हुआ। लोकसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि राणा सांगा ने बाबर को भारत आने का न्योता दिया था। अगर मुसलमान बाबर के वंशज हैं तो आप देशद्रोही राणा सांगा के वंशज हैं। इस बात का फैसला अब हिंदुस्तान में होना चाहिए। बाबर की आलोचना होती है लेकिन राणा सांगा की आलोचना क्यों नहीं करते?
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला