शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं मिला... अब अचानक होगी चेकिंग
भोपाल: मप्र के भोपाल शहर में बच्चों से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद राजधानी के 95 फीसदी निजी स्कूलों में अज्ञात शिक्षक हैं। स्कूलों ने करीब 4 हजार शिक्षकों की रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को नहीं दी। ऐसे में विभाग बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों से अनजान है। राजधानी में करीब 1200 निजी स्कूल हैं। इनमें चार से पांच हजार का स्टाफ है।
पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
राजधानी के एक निजी स्कूल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया। आदेश जारी करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई थी। इस मामले को एक साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। शिक्षकों का सत्र भी खत्म हो गया लेकिन निजी स्कूलों के स्टाफ और शिक्षकों के पुलिस सत्यापन से जुड़ी रिपोर्ट शिक्षा विभाग तक नहीं पहुंची।
औचक निरीक्षण होगा
निजी स्कूलों में स्टाफ समेत शिक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य है। कितने शिक्षकों का सत्यापन हुआ है, इसकी रिपोर्ट नहीं मिली है। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर कहीं यह सत्यापन नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकारी
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला