चुकंदर से बढ़ेगी एनर्जी और ग्लो, जानें इसके 5 जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में शरीर को अधिक पोषण चाहिए होता है ताकि हम सेहतमंद रह सकें। ऐसे में लोग डाइट में रसीले फलों को शामिल करते हैं। वहीं बाजार में कुछ ऐसी भी सब्जियां मिल जाती हैं जिनमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। ये सेहत को भी कई सारे फायदे पहुंचाती हैं। उन्हीं में से चुकंदर एक है। चुकंदर एक ऐसी सब्जी है, जो पूरे साल आपको आसानी से मिल सकती है।
इस सब्जी का कसैला स्वाद सलाद, जूस और स्मूदी में काफी मजेदार लगता है। चुकंदर खाने से आपकी सेहत को भी काफी फायदा मिलता है। इसलिए लोग इसका जूस या स्मूदी पीकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी मदद करते हैं। आज हम आपको चुकंदर को अपनी डाइट में शामिल करने से होने वाले जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्तार से-
डिहाइड्रेशन से बचाए
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे मिनरल्स की भी कमी देखने को मिलती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में पानी, पोटैशियम और सोडियम होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है और थकावट दूर करता है।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए
चुकंदर आयरन का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद है। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और शरीर में खून साफ करने का काम भी करता है।
ग्लोइंग स्किन दिलाए
गर्मियों में त्वचा पर टैनिंग और रैशेज की समस्या होना ताे आम बात हो गई है। ऐसे में चुकंदर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं। इसका सेवन करने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।
डाइजेशन सुधारे
चुकंदर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर सेहत के लिए कई तरीके से फायदेमंद होता है। ये डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। इससे कब्ज जैसी समस्या से भी आराम मिलता है।
वेट लॉस के लिए जरूरी
चुकंदर में कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है। हालांकि इसमें फाइबर और न्यूट्रिएंट्स भरपूर होते हैं। यह भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है और वजन घटाने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा