खाना और फिल्म दोनों चाहिए था अर्जुन को, जानिए कौन सी मूवी थी फेवरेट
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने बचपन की एक पसंदीदा फिल्म को लेकर मजेदार खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में साझा किया कि एक फिल्म थी, जिसे वह इतना पसंद करते थे कि बिना देखे खाना तक नहीं खाते थे। बातचीत में अर्जुन ने इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादें ताजा कीं और बताया कि यह उनके लिए कितनी खास है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है और अर्जुन का उससे क्या कनेक्शन है।
अपने समय से आगे थी यह फिल्म
अर्जुन जिस फिल्म की बात कर रहे थे वह थी साल 1987 में आई 'मिस्टर इंडिया।' इसे देखकर अर्जुन आज भी हैरान हो जाते हैं कि उस जमाने में इतने शानदार स्पेशल इफेक्ट्स कैसे बनाए गए। उस समय भारतीय सिनेमा में विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) का ज्यादा चलन नहीं था, लेकिन इस फिल्म ने कमाल कर दिखाया। अर्जुन ने कहा, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा कैसे किया। फिर भी, सब कुछ इतना साफ और शानदार दिखता है। शायद तब फिल्म बनाने में धैर्य होता था।
आरके स्टूडियो की तीन मंजिलें हुई थीं बुक
फिल्म के पीछे की मेहनत भी कम नहीं थी। बातचीत के दौरान अर्जुन ने अपने पिता और फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर से सुनी एक भी बात बताई। उन्होंने कहा, “यह उस समय की बहुत महंगी फिल्म थी। मेरे पिता ने मुझे बताया था कि मोगैम्बो के डेन के लिए आरके स्टूडियो की तीन मंजिलें बुक की गई थीं।”
फिल्म देखे बिना खाना तक नहीं खाते थे अर्जुन
अर्जुन के लिए मिस्टर इंडिया सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि उनके बचपन का हिस्सा थी। उन्होंने हंसते हुए बताया, “मैंने मिस्टर इंडिया को वीएचएस पर इतना देखा कि वीएचएस प्लेयर ही खराब हो गया। मैंने यह फिल्म देखे बिना खाना तक नहीं खाता था। मुझे लगता था कि अनिल चाचू सच में मिस्टर इंडिया हैं और वो गायब हो जाते हैं।”
यह सीन देखकर आज भी भावुक हो जाते हैं अभिनेता
अर्जुन को फिल्म की हर बात पसंद है, लेकिन एक सीन ऐसा है, जिसे वह आज भी नहीं देख पाते। फिल्म में एक मासूम बच्चे की मौत का सीन उन्हें बहुत दुखी कर देता है। उन्होंने कहा, “मैं वो सीन नहीं देख पाता। मैं हमेशा उसे तेजी से आगे बढ़ा देता हूं। आज भी मेरी आंखें भर आती हैं।”
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद