'खिचड़ी 3' जल्द सिनेमाघरों में, जमनादास मजेठिया ने दिया बड़ा अपडेट
टीवी सीरियल के रूप में 2002 में 'खिचड़ी' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। इस कॉमेडी सीरियल के प्रति दर्शकों के क्रेज को देखते हुए इसे फिल्म के रूप में रिलीज किया गया। 'खिचड़ी' फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब दर्शकों के लिए खुशखबरी ये है कि तीसरी फिल्म का एलान भी हो चुका है और रिलीड डेट तक बता दी गई है।
फराह खान के शो में किया एलान
निर्माता जमनादास मजेठिया ने हाल ही में एलान किया कि वे फिल्म 'खिचड़ी 3' बनाएंगे। फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी है। जमनादास ने निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक स्पेशल एपिसोड के दौरान 'खिचड़ी 3' को लेकर एलान किया है। दरअसल, फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल के एनिवर्सरी स्पेशल एपिसोड के लिए 'खिचड़ी' की पूरी कास्ट को इनवाइट किया था। इसी दौरान जमनादास ने एक खास एलान किया।
2027 तक आएगी 'खिचड़ी 3'
जमनादास मजेठिया ने एलान किया कि वे साल 2027 तक 'खिचड़ी 3' के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोग 2027 में एक और खिचड़ी बनाएंगे। खिचड़ी 3।' उन्होंने आगे कहा कि साल 2002 में टीवी सीरियल के रूप में शुरू हुई फ्रेंचाइजी साल 2027 में आइकॉनिग शो के 25 साल पूरे करेगी। इसी के साथ उनके प्रोडक्शन हाउस के भी इतने साल पूरे होंगे। ऐसे में वे एक जबर्दस्त पिक्चर बनाने की तैयारी में हैं।
'खिचड़ी' री-रिलीज करने की तैयारी
इसके अलावा जमनादास ने यह भी कहा कि वे खिचड़ी को री-रिलीज करने की तैयारी में भी हैं। 04 मई 2025 को वर्ल्ड लाफ्टर डे पर ऐसा हो सकता है। जमनादास ने 'खिचड़ी' में हिमांशु चंद्रकांत सेठ का रोल अदा किया। फिल्म में जमनादास के अलावा अनंग देसाई, राजीव मेहता, सुप्रिया पाठक और निमिषा वखारिया ने दिलचस्प भूमिकाएं अदा की हैं।
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात