राजधानी में 'मास्टर प्लान रोड' पर काम शुरू, बीडीए देगा 600 किसानों को प्लॉट
भोपाल: एमपी के भोपाल शहर में मिसरोद से बर्रई तक 45 मीटर मास्टर प्लान रोड और उसके 300 मीटर दायरे में नगर विकास योजना का काम फिर से शुरू हो गया है। किसानों की शर्तों के चलते यह काम एक साल से रुका हुआ था। बीडीए ने अब भूस्वामियों को विकास शुल्क में छूट और अपनी जमीन पर प्लॉट देने की शर्त मान ली है। भूस्वामियों को विकास शुल्क से छूट देने के लिए लैंड पूलिंग एक्ट में इंक्रीमेंटल फैक्टर घटा दिया गया है। अधीक्षण अभियंता अरविंद मंडराय के मुताबिक काम शुरू होने से मिसरोद और उससे जुड़े इलाकों के विकास की रफ्तार बढ़ेगी।
यह है योजना
- मिसरोद से जाटखेड़ी, बागली, कटारा और बर्रई का होगा विकास
- परियोजना में मुख्य ट्रंक रोड के दोनों ओर करीब 300-300 मीटर जमीन का विकास किया जाना है
- 550 एकड़ के भूखंड पर हम अपनी मल्टी या कॉलोनी विकसित करेंगे
- किसानों को जमीन के बदले 225 एकड़ विकसित भूखंड मिलेगा
- बीडीए 45 मीटर मुख्य सड़क के साथ पानी, सीवेज और अन्य सुविधाएं विकसित करेगा
- इससे करीब 600 किसानों को फायदा होगा
- बर्रई के बाद सड़क अयोध्या बायपास और उससे जुड़े इलाकों की ओर जाएगी
विकास शुल्क नहीं लेने और मनचाही जगह पर भूखंड देने पर सहमति
मिसरोद से बर्रई तक 45 मीटर मास्टर प्लान रोड और उसके 300 मीटर दायरे में नगर विकास योजना का जमीनी काम फिर से शुरू हो गया है। जमीन मालिक किसानों की शर्तों के चलते यह काम करीब एक साल से रुका हुआ था। इधर बीडीए ने जमीन मालिकों की विकास शुल्क में छूट और अपनी जमीन पर भूखंड देने की शर्त मान ली है। यहां अब सड़क का काम पूरा हो रहा है, इसके अलावा आसपास के यूटिलिटी वर्क में भी तेजी लाई जा रही है। भूस्वामियों को विकास शुल्क से छूट देने के लिए लैंड पूलिंग एक्ट में इंक्रीमेंटल फैक्टर को कम किया गया। अधीक्षण अभियंता अरविंद मंडराय के अनुसार यहां काम शुरू हो गया है। काम तेजी से पूरा होगा, इससे मिसरोद और उससे जुड़े इलाकों के विकास की गति बढ़ेगी।
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद