IPL 2025: जोफ्रा नहीं, लॉकी फर्ग्यूसन बने स्पीड गेंदबाज़ के सुल्तान
IPL 2025: IPL 2025 का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा है. टूर्नामेंट में अबतक बल्लेबाजों का वर्चस्व देखने को मिला है. मगर गेंदबाजों ने भी अपनी धमक दिखाई है. कुछ गेंदबाज जहां अपनी लहराती हुई गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं कुछ स्टार अपनी दनदनाती गेंदबाजी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. लीग के 30 मुकाबले बीत जाने के बाद बात करें किन 10 गेंदबाजों ने अबतक की सबसे तेज गेंद फेंकी है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
लॉकी फर्ग्यूसन: IPL 2025 में सबसे तेज गेंद डालने का कारनामा न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के नाम दर्ज है. 33 वर्षीय तेज गेंदबाज ने एलएसजी बनाम पीबीकेएस मुकाबले में एक गेंद 153.2 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डालते हुए सबको चौंका दिया था.
जोफ्रा आर्चर: दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर काबिज हैं. आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से शिरकत करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक गेंद 152.00 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डालते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया था.
कगिसो रबाडा: तीसरे स्थान पर कगिसो रबाडा का नाम आता है. 29 वर्षीय तेज गेंदबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक गेंद 151.6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से फेंकते हुए सबको हैरान कर दिया था.
जोफ्रा आर्चर: चौथे स्थान पर एक बार फिर से जोफ्रा आर्चर का नाम आता है. इस बार उन्होंने पंजाब किंग्स की टीम को अपनी दनदनाती हुई गेंद से दहलाया था. उन्होंने उस दौरान 151.3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी.
मोहम्मद सिराज: पांचवें स्थान पर भारतीय स्टार मोहम्मद सिराज का नाम आता है. जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकते हुए सबका दिल मोह लिया था.
मथीशा पथिराना: छठवें स्थान पर सीएसके के युवा स्टार मथीशा पथिराना काबिज हैं. जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक गेंद 149.6 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डाली थी.
मथीशा पथिराना: सातवें स्थान पर भी पथिराना का ही नाम आता है. पथिराना ने एक बार फिर से पंजाब किंग्स के खिलाफ 149.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डालते हुए सबको हैरान कर दिया था.
मथीशा पथिराना: पथिराना ने आरसीबी के खिलाफ भी काफी दमदार गेंदबाजी की थी. एक मुकाबले में उन्होंने 149.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से एक गेंद डालते हुए आरसीबी के बल्लेबाजों को हैरान कर दिया था.
जोफ्रा आर्चर: नौवे स्थान पर एक बार फिर जोफ्रा आर्चर का नाम आता है. जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 149.5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डालते हुए सबको अचंभित कर दिया था.
मथीशा पथिराना: टॉप 10 में 10वें स्थान पर मथीशा पथिराना का नाम फिर से आता है. इस बार उन्होंने पंजाब के बल्लेबाजों को 149.3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद डालते हुए दहलाया था.
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन