CSK vs DC: लगातार दो हार के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के खिलाफ बदली अपनी प्लेइंग इलेवन
CSK vs DC: IPL 2025 का 17वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. चेन्नई के खिलाड़ी पहले फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे. चेन्नई को पिछले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था. अब उसने प्लेइंग इलेवन बदल दी है. चेन्नई ने राहुल त्रिपाठी और जैमी ओवरटन को बाहर का रास्ता दिखाया है.
दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर कुलदीप यादव और चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद इन दोनों टीमों के बीच मैच में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। चेन्नई की तेज गर्मी में यह मैच दोपहर बाद खेला जाएगा और जिस तरह से यहां की पिच स्पिनर के लिए मददगार रही है, ऐसे में दोनों टीमों की जीत की संभावना लगभग बराबर है।
अगर बल्लेबाजी की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स को आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम और अनुभवी केएल राहुल की मौजूदगी से मध्यक्रम में मजबूती मिली है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी की मारक क्षमता कम होना चिंता का विषय है। शिवम दुबे को छोड़कर उसके मध्यक्रम में कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो अंतिम 10 ओवरों में 180 या 200 की स्ट्राइक रेट से रन बना सके।
दिल्ली-चेन्नई की प्लेइंग इलेवन -
दिल्ली कैपिटल्स: जैक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा.
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.
हीटवेव का असर गहरा, MP में रात का अलर्ट; मजदूर दोपहर में नहीं करेंगे काम
मोहन यादव ने नमक्कल और अविनाशी में किया रोड शो, NDA के लिए मांगे वोट
अन्नाद्रमुक गठबंधन को लेकर गरजे खरगे, PM मोदी पर लगाया गंभीर आरोप
केदारनाथ धाम में अनुशासन सख्त, मोबाइल उपयोग पूरी तरह बंद
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा
हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए