भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस प्रदेश भर में मनाएगी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मुख्य बिन्दुः
* भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस प्रदेश भर में मनाएगी।
* 1980 में भारतीय जनता पार्टी बनीए तब स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था सूरज निकलेगा अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा।
* श्रद्धेय अटल जी ने जो सपना देखा था उसे आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गृहमंत्री श्री अमित शाह जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी से लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साकार किया है।
* भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और केंद्र से लेकर अधिकांश राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें गरीबों के कल्याण का अभियान चलाकर काम कर रही हैं।
* कल प्रदेश के 65 हजार 14 बूथों पर प्राथमिक सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे और घरों में पार्टी का ध्वज फहराएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
* कार्यालयों की सजावट कर मिठाई बांटी जाएगी और जिला स्तर पर प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।
* 6 एवं 7 अप्रैल को बूथ स्तर पर और 8 एवं 9 अप्रैल को मंडल व विधानसभा स्तर पर नए प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित होंगे।
* सम्मेलनों में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सफलताए संगठनात्मक विस्तारए भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर यात्रा विषयों पर संबोधन होगा।
* 7 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ‘‘गांव-बस्ती चलो अभियान“ के अंतर्गत पूरे दिन गांव, मोहल्ला या सेवा बस्ती का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल एवं गलियों में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे।
* विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों से मिलकर उनसे बातचीत कर आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पंचायत कार्यालय का दौरा कर जल संरचनाओं की सफाई में सहभागिता करेंगे।
* कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे लेकर गलियों में यात्रा निकालेंगे। संध्या के समय स्थानीय निवासियों की चौपाल का आयोजन कर विभिन्न समुदाय के नेताओं एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों के निवास पहुंचकर भेंट करेंगे।
* वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं, मीसा बंदियों तथा कारसेवकों का सम्मान कर बूथ समितियों की बैठक में शामिल होंगे।
* 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाकर मनाएगी।
जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
यात्रियों को झटका, कुछ ट्रेनें रद्द तो कुछ का बदला शेड्यूल
नियमों को ठेंगा दिखाकर निजी कंपनी का प्रमोशन, सरगुजा के दो स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस
मस्त महासंघ की लापरवाही के चलते गांधी सागर जलाशय में हो रही है मछली की तस्करी पुलिस प्रशासन ने प्रकरण बनाए तस्करों को दबोचा
हनुमानताल पुलिस को भनक तक नहीं, CSP ने मारा छापा
नारी शक्ति वंदन पर मंथन, 27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र
अधिकारी के सम्मान पर हमला: आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक के बयान की निंदा की
स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, एंबुलेंस क्यों नहीं पहुंची?
चाय की दुकान पर लेते ही पकड़ा गया घूस, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश फेल, दिल्ली-NCR से दो संदिग्ध पकड़े गए
ST-SC अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ, मात्रात्मक आंकड़ों के लिए उच्च स्तरीय समिति तैयार
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट
राजनीति पर पप्पू यादव का विवादित बयान, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात
कमिश्नरेट सिस्टम का असर: रायपुर में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की 'सर्जिकल स्ट्राइक'