कैंसर का नया इलाज: चीन ने विकसित की किफायती कैंसर थेरेपी, इलाज की लागत सिर्फ 11 हजार
चीन: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज अभी भी महंगा और लंबा होता है. मगर अब कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज महज 11 हजार रुपये में हो सकता है. चीनी वैज्ञानिकों ने एक नई तकनीक विकसित की है. जिसे "ऑन्कोलाइटिक वायरस थेरेपी" कहा जाता है. यह तकनीक न केवल कैंसर के खतरनाक ट्यूमर को खत्म करने की क्षमता रखती है, बल्कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी सक्रिय कर सकती है.
क्या है ऑन्कोलाइटिक वायरस थेरेपी?
ऑन्कोलाइटिक वायरस को एक छिपे हुए हत्यारे के रूप में देखा जा सकता है. वैज्ञानिकों ने इन वायरस को इस तरह से विकसित किया है कि वे सीधे कैंसर कोशिकाओं में प्रवेश करें, वहां अपनी संख्या बढ़ाएं और अंततः कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर दें. इतना ही नहीं, ये वायरस ऐसे प्रोटीन भी छोड़ सकते हैं. जो शरीर की प्रतिरोधक प्रणाली को बाकी बची हुई कैंसर कोशिकाओं को खत्म करते हैं.
कुछ ही देशों के पास है ये तकनीक
यह तकनीक कोई नई नहीं है. ऑन्कोलाइटिक वायरस पर शोध करीब 100 साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन हाल के वर्षों में जेनेटिक इंजीनियरिंग की वजह से इसकी क्षमता में जबरदस्त सुधार हुआ है. अब तक, अमेरिका और जापान समेत दुनिया के कुछ देशों में इस तकनीक को अपनाया गया है. लेकिन चीन इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहां करीब 60 क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं, जिनसे उम्मीद की जा रही है कि यह इलाज आम लोगों के लिए सुलभ और किफायती हो सकेगा.
चमत्कारी नतीजे दिखा रही यह थेरेपी
इस साल जनवरी में प्रकाशित एक शोध में 58 वर्षीय महिला की कहानी सामने आई, जिसे सर्वाइकल कैंसर था और सभी पारंपरिक इलाज बेअसर हो चुके थे. उसे ऑन्कोलाइटिक वायरस थेरेपी दी गई और नतीजा यह हुआ कि उसके मेटास्टैटिक ट्यूमर पूरी तरह से गायब हो गए. हैरानी की बात यह है कि इस थेरेपी के बाद महिला 36 महीने तक जिंदा रही. यह शोध दक्षिण चीन के ग्वांग्शी मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर झाओ योंगशियांग के नेतृत्व में किया गया था. वैज्ञानिकों ने एक ऐसे वायरस का इस्तेमाल किया जिसने कैंसर कोशिकाओं को सुअर के ऊतक जैसा बना दिया, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ने उन्हें बाहरी तत्व मानकर नष्ट कर दिया. इस छोटी ट्रायल में यह भी देखा गया कि 90% मरीजों (जिन्हें लिवर, ओवेरियन और लंग कैंसर था) में ट्यूमर का आकार घट गया या स्थिर हो गया.
महज 11 हजार रुपए में इलाज
ऑन्कोलाइटिक वायरस थेरेपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम लागत है. कैंसर के इलाज में अब तक इस्तेमाल की जाने वाली CAR-T थेरेपी की कीमत चीन में करीब 1.16 करोड़ रुपये (140,000 अमेरिकी डॉलर) प्रति डोज होती है. इसके मुकाबले, ऑन्कोलाइटिक वायरस थेरेपी का एक इंजेक्शन महज 11 हजार रुपये (140 अमेरिकी डॉलर) में उपलब्ध हो सकता है, सालभर की इस थेरेपी की कुल लागत 3.3 लाख रुपये (4,200 अमेरिकी डॉलर) तक हो सकती है, जो मौजूदा कैंसर उपचार की तुलना में काफी किफायती है.
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट