'खतरों के खिलाड़ी' के ऑफर पर मुनमुन दत्ता का जवाब, हर साल होती है अप्रोच
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने हाल ही में पैपराजी के सामने एक बड़ा खुलासा किया है। बबीता जी के नाम से मशहूर मुनमुन दत्ता को लोग टीवी पर देखने के लिए बेताब बैठे हैं। अभी तक उनकी ‘तारक मेहता’ में वापसी नहीं हुई है। वहीं, अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुनमुन दत्ता को रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए अप्रोच किया जा रहा है। अब इस पर एक्ट्रेस ने खुद चुप्पी तोड़ी है।
क्या मुनमुन को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर?
आपको बता दें, पैपराजी ने हाल ही में मुनमुन दत्ता से सवाल किया कि अगर उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिलता है, तो क्या वो ये शो करेंगी? तो एक्ट्रेस ने इस पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें इस शो का ऑफर मिल चुका है। इतना ही नहीं मुनमुन दत्ता ने इस दौरान ये तक कह दिया कि उन्हें इस शो के लिए हर साल अप्रोच किया जाता है। हालांकि, वो हर बार इस ऑफर को ठुकरा देती हैं।
‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मुनमुन दत्ता ने किया रिजेक्ट?
अब ‘बबीता जी’ हर साल ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर रिजेक्ट क्यों कर रही हैं? उन्होंने इसकी वजह भी रिवील की है। वो हर साल इस ऑफर को ठुकरा देती हैं और इसका कारण भी सामने आ गया है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का कहना है कि वो कई चीजों से डरती हैं और उसी कारण वो ये शो नहीं कर सकतीं। मुनमुन दत्ता ने कहा, ‘मैं ऊंचाई से डरती हूं, मुझे स्विमिंग नहीं आती, बचा क्या करने के लिए?’
क्या है ऑफर ठुकराने की वजह?
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”खतरों के खिलाड़ी’ बाहर शूट होता है और 2 महीने के लिए बाहर जाना होता है, तो थोड़ा मुश्किल हो जाता है शेड्यूल को मैनेज करना।’ यानी 2 महीने विदेश ना रहना पड़े और वो पानी और ऊंचाई के डर के कारण इस शो का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं। अब फैंस को मुनमुन दत्ता के रिजेक्शन का कारण क्लियर हो गया है।
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट