गृह मंत्री अमित शाह अगले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के दौरे पर
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह जम्मू कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह शरद कालीन राजधानी जम्मू में एकीकृत मुख्यालय की बैठक में प्रदेश के आंतरिक और बाहरी सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेंगे।जम्मू कश्मीर में आतंकियों की बढ़ती घुसपैठ और घाटी में धार्मिक जुलूसों की आड़ में अलगाववादी तत्वों द्वारा अपने एजेंडे को आगे बढ़ाए जाने की घटनाओं से उपजे हालात के बीच उनका यह दौर अहम माना जा रहा है। मौजूदा वर्ष में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का यह जम्मू कश्मीर का पहला दौरा होगा।
जम्मू में आतंकी गतिविधियों में आई तेजी
उल्लेखनीय है कि जम्मू प्रांत मे विगत कुछ वर्षों के दौरान आतंकी गतिविधियों में तेजी आयी है। आतंकियों ने अब जम्मू प्रांत में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की रणनीति अपनाई है। गत 23 अप्रैल को जिला कठुआ के हीरानगर में आतंकियों के एक दल ने घुसपैठ की थी।इसके बाद इन आतंकियों के साथ 27 मार्च को मुठभेड़ (Kathua Encounter) में चार पुलिसकर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए। दो आतंकी भी मारे गए,लेकिन अन्य आतंकी भागने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।इसी दौरान, कश्मीर में एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिजबुल्ला आतंकी संगठन के ध्वज लहराए गए और जुलूस में शामिल कई तत्वों ने भड़काऊ नारेबाजी की है। इसके अलावा हमास और कश्मीरी आतंकियों के बीच गठजोड़ की भी खबरें आ रही हैं।
सुरक्षा परिदृश्यों का लेगें जायजा
हालांकि गृहमंत्री के दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, लेकिन संबधित सूत्रों ने बताया कि उनका दौरा सात अप्रैल को जम्मू आगमन के साथ शुरू होगा। वह दोपहर एक बजे के करीब जम्मू पहुंचेंगे।गृहमंत्री जम्मू में एकीकृत मुख्यालय की बैठक में सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेंगे और जिला कठुआ में हीरानगर के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कुछ अग्रिम चौकियों पर भी जा सकते हैं।वह कठुआ मुठभेड़ में बलिदानी पुलिसकर्मियों के परिजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह श्रीनगर जाएंगे और आठ अप्रैल को श्रीनगर में एक बैठक में भाग लेने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा