चित्रकूट की इस जगह पर धरती फाड़कर प्रकट हुई थी माता, संतान प्राप्ति की कामना लेकर दूर-दूर से आते हैं लोग
चैत्र नवरात्र की शुरुआत होते ही धर्मनगरी चित्रकूट में भक्तों का हुजूम उमड़ने लगता है. हर कोई माता के दर्शन की चाह लेकर यहां पहुंचता है और नौ दिनों तक विविध रूपों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करता है. इसी आस्था और भक्ति के संगम में चित्रकूट का मां झारखंडी माता मंदिर विशेष महत्व रखता है. मान्यता है कि माता झारखंडी ने स्वयं धरती को फाड़कर यहां प्रकट होकर भक्तों को दर्शन दिए थे.
यह है मान्यता
माता झारखंडी का मंदिर चित्रकूट के मोहल्ला तरौंहा में स्थित है. यह मंदिर अपनी अनूठी कथा और चमत्कारी शक्तियों के कारण भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. मंदिर के पुजारी संतोषी देवी बताती हैं कि भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान जब वे चित्रकूट में निवास कर रहे थे, राजा जनक ने श्रीराम से भेंट करने के लिए अपनी सेना और अन्य देवी-देवताओं को चित्रकूट चलने का निमंत्रण दिया था. इस निमंत्रण में मां झारखंडी को भी बुलाया गया था. मां झारखंडी नेपाल से भूमिगत मार्ग से यात्रा करते हुए चित्रकूट पहुंचीं और धरती को फाड़कर यहां प्रकट हुईं. यह दृश्य देखकर सभी भक्त आश्चर्यचकित हो गए थे. मां का इस प्रकार प्रकट होना उनकी अलौकिक शक्ति का प्रतीक माना गया और तभी से यह स्थल आस्था का केंद्र बन गया.
क्यों पड़ा मां झारखंडी नाम
मंदिर के पुजारी ने बताया कि जब माता यहां प्रकट हुईं, उस समय चारों ओर घना जंगल था. माता ने स्वयं कहा था कि उनका नाम झारखंडी माता रखा जाए. झारखंडी नाम का मतलब है झाड़ियों के बीच रहने वाली देवी. माता आज भी खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं. उनकी इच्छा के अनुसार मंदिर में पक्की छत का निर्माण नहीं किया गया है.
मन्नतें पूरी होने का विश्वास
मां झारखंडी के मंदिर में हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं. नौ दिनों तक मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहता है. पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जाता है. भक्त माता के चरणों में चुनरी और प्रसाद अर्पित करते हैं. पुजारी संतोषी देवी ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां के दरबार में अपनी मुराद लेकर आता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है. विशेष रूप से संतान प्राप्ति की कामना से दंपत्ति यहां बड़ी संख्या में आते हैं. मान्यता है कि माता के आशीर्वाद से संतान सुख की प्राप्ति जरूर मिलती है.
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा