माइनक्राफ्ट की लाइव-एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में होगी रिलीज
मुंबई । वार्नर ब्रदर्स और लेजेंडरी पिक्चर्स ने ‘माइनक्राफ्ट मूवी’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। माइनक्राफ्ट की यह लाइव-एक्शन फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में यह फिल्म 4 अप्रैल, 2025 को हिंदी और अंग्रेजी में 3डी और आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी।
फिल्म का निर्देशन जैरेड हेस कर रहे हैं और इसमें जैक ब्लैक, जेसन मोमोआ, एम्मा मायर्स, डेनिएल ब्रूक्स, सेबेस्टियन हैनसेन और जेनिफर कूलिज जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता जैक ब्लैक ‘स्टीव’ का किरदार निभाने वाले हैं, जो माइनक्राफ्ट गेम का सबसे मशहूर और आइकॉनिक किरदार है। जैक ब्लैक के लिए यह फिल्म बेहद खास है क्योंकि वह खुद भी माइनक्राफ्ट गेम के बड़े फैन हैं। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यह फिल्म अपने बेटों के कहने पर साइन की। उन्होंने कहा, मेरे घर में सभी माइनक्राफ्ट के दीवाने हैं। मैं अपने बेटों के साथ यह गेम खेलता था ताकि उनकी दुनिया को समझ सकूं। जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई, तो मेरे बेटों ने कहा- ‘पापा, आपको इसे करना ही होगा!’ और मैंने तुरंत हां कह दिया। माइनक्राफ्ट की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। जब जैक ब्लैक ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की कि वह ‘माइनक्राफ्ट मूवी’ का हिस्सा हैं, तो यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। उन्होंने सिर्फ एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह ‘माइनक्राफ्ट फॉर डमीज़’ नाम की किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे थे।
इस फोटो पर लाखों लाइक्स आए, जिससे यह साबित हो गया कि फैंस इस फिल्म को लेकर कितने उत्साहित हैं। माइनक्राफ्ट सिर्फ एक वीडियो गेम नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक क्रांति बन चुका है। इसे दुनियाभर के करोड़ों लोग खेलते हैं और यह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच चुका है। जो बच्चे माइनक्राफ्ट खेलते हुए बड़े हुए, वे आज अपने परिवार चला रहे हैं और अब वे अपनी अगली पीढ़ी को भी इस गेम से जोड़ रहे हैं। यह गेम 2011 में लॉन्च हुआ था और तब से अब तक इसकी दीवानगी कम नहीं हुई है। ‘माइनक्राफ्ट मूवी’ को वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स और लेजेंडरी पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है, जबकि वर्टिगो एंटरटेनमेंट, ऑन द रोम और मोजांग स्टूडियोज ने इसे प्रोड्यूस किया है।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा