रूसी मीडिया का दावा: पीएम मोदी विजय दिवस परेड में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर पर होने वाली परेड में भाग लेने के लिए रूस जा सकते हैं। यह परेड ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर में विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जाएगी।
बुधवार को सूत्रों के हवाले से यह दावा किया। एजेंसी ने माना कि पीएम मोदी के दौरे की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं।
रिहर्सल के लिए पहुंचेगी सेना की टुकड़ी
इसमें कहा गया है कि परेड में शामिल होने के लिए इंडियन आर्म्ड फोर्स की एक टुकड़ी को रिहर्सल के लिए परेड से एक महीने पहले पहुंचना होगा। एजेंसी ने दावा किया है कि इस पर भी काम किया जा रहा है।
इसके मुताबिक, भारतीय सैन्य कर्मियों को भेजने से संबंधित मु्द्दों पर फिलहाल चर्चा की जा रही है। बता दें कि इससे पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि 9 मई को मॉस्को में होने वाले इवेंट के लिए कई देशों को निमंत्रण भेजा गया था, जिन्होंने इसे स्वीकार भी कर लिया है।
9 मई को होगा ग्रेट पैट्रियोटिक वॉर का जश्न
रिपोर्ट के अनुसार, 'रूसी राष्ट्रपति दिमित्री पेसकोव के प्रेस सचिव ने कहा कि 9 मई के जश्न में भाग लेने के लिए केवल CIS ही नहीं, बल्कि विभिन्न देशों के नेताओं को मॉस्को आमंत्रित किया जाएगा।'
उन्होंने संकेत दिया कि रूस उन सभी विदेशी मेहमानों को देखकर खुश होगा, जो मॉस्को में विजय दिवस के महत्व को समझते हैं।
कज़ान में मिले थे पुतिन और मोदी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अक्टूबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस की अध्यक्षता में कज़ान में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस का दौरा किया था।
यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका और रूसी अधिकारियों के बीच बातचीत के बीच होगी। इस महीने की शुरुआत में रियाद में पहले दौर की बातचीत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पिछली यात्राओं के दौरान रूसी राष्ट्रपति और यूक्रेनी राष्ट्राध्यक्ष व्लादमीर जेलेंस्की के साथ बैठकों में शांति की वकालत की थी।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा