टैक्स चोरी के नए नए तरीके: आयकर रैड में लगभग 15 करोड़ की हेराफेरी पकड़ाई
इंदौर: मध्य प्रदेश में टैक्स बचत के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। आयकर विभाग ने एमपी में एक नए तरह की टैक्स चोरी पकड़ी है. आयकर विभाग ने इंदौर, देवास और राजगढ़ के जीरापुर में 4 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है, जो टैक्स बचत का लालच देकर अफसरों और कर्मचारियों के दस्तावेज ले लेते थे. इसके बाद गलत टैक्स रिफंड हासिल कर लेते थे. इनसे अब तक 15 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है. आयकर विभाग के मुताबिक फर्जी रिफंड हासिल करने का खेल छोटे शहरों में भी चल रहा है. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें राजनीतिक दलों या एनजीओ को दिए गए चंदे के बाद मिली टैक्स रियायत का गलत इस्तेमाल किया गया. टैक्स छूट दिलाने वाले इन संगठनों से मिलीभगत कर चंदे की रकम अपने खाते में भेज देते थे. इसमें से 1 से 2 फीसदी रकम काटकर वापस कर दी जाती थी. इस फर्जीवाड़े में आरोपियों ने कमीशन के तौर पर मोटी रकम वसूली है. अफसरों के मुताबिक, मेडिकल बिल, एजुकेशन लोन आदि पर पैसा खर्च किए बिना टीडीएस रिटर्न में लाभ लिया गया।
छापे में पकड़े गए लोगों के नाम
देवास के सीए नीरज जैन, टैक्स कंसल्टेंट रफीक शेख और इंदौर के दिनेश पंवार का नाम सामने आ रहा है। इसके अलावा धार जिले के राजगढ़ में भी एक टैक्स कंसल्टेंट के यहां छापा पड़ा है। इंदौर में कार्रवाई की जद में आए दिनेश पटेल पूर्व आर्मी अफसर हैं, जो कई तरह के दावे कर कुछ बड़ी कंपनियों में काम करने वाले हाई-पेमेंट वाले लोगों को टैक्स में छूट देते थे। अलग-अलग धाराओं की छूट का इस्तेमाल कर रिफंड दिए गए हैं, जिसमें मेडिकल खर्च और चुनाव चंदा भी शामिल है।
आयकर विभाग ने इंदौर के पास राऊ में एक सीए के यहां से 1300 से ज्यादा टीडीएस रिफंड के मामले पकड़े। इन फर्जी रिफंड के जरिए दो साल में 8 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी की गई। खास बात यह है कि यहां एक ही ईमेल और आईपी एड्रेस से ऑनलाइन प्रक्रिया की गई। एक पूर्व फौजी पकड़ा गया है। उसके जरिए 2000 से ज्यादा रिटर्न दाखिल किए गए। देवास में अब तक की गई कार्रवाई में 5.84 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। यह आंकड़ा और बढ़ेगा। राजगढ़ जिले के जीरापुर जैसे छोटे से कस्बे में एक युवक ने 230 रिटर्न दाखिल कर 60 लाख रुपए से अधिक की टैक्स चोरी की है। बता दें, इन लोगों के निशाने पर फैक्ट्रियों, सरकारी उपक्रमों और सुरक्षा एजेंसियों में काम करने वाले कर्मचारी हैं।
ऐसे हुआ खुलासा
एक ही ईमेल आईडी से कई दावे मामले का खुलासा तब हुआ जब टीडीएस दाखिल करने के साथ ही रिफंड क्लेम करने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। आयकर विभाग को इसकी भनक तब लगी जब एक ही ईमेल और आईपी एड्रेस से बड़ी संख्या में रिफंड क्लेम दाखिल किए गए। उन्हें क्लेम भी मिल गया। टीडीएस रिटर्न दाखिल करने के एक मामले में सामने आया कि दिव्यांग कोटे से मिलने वाली टैक्स रियायत का फायदा उठाने के लिए एक व्यक्ति ने एक साल तक खुद को दिव्यांग बताया। जब वह टैक्स के दायरे में नहीं रहा तो उसने खुद को पूरी तरह स्वस्थ घोषित कर दिया। अगले साल फिर दिव्यांग कोटे का फायदा उठाकर टैक्स चोरी कर ली।
कहां से मिला चोरी का रास्ता
आयकर विभाग ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाई, लेकिन अभी सिर्फ 0.1 फीसदी टीडीएस रिटर्न की ही जांच हो रही है। 25 से 50 हजार रुपये के टीडीएस रिटर्न के मामलों में कोई जांच नहीं हो रही है। इससे ज्यादा के मामलों में ही दस्तावेजों की जांच हो रही थी। आयकर अधिकारियों के मुताबिक, टैक्स भुगतान को सरल बनाने के लिए यह व्यवस्था लाई गई थी, लेकिन इसके दुरुपयोग के मामले सामने आने लगे हैं। कुछ टैक्स व्यवसायी गलत कटौतियों और छूट के जरिए फर्जी रिफंड को बढ़ावा दे रहे हैं। इसे रोकने के लिए आयकर विभाग ने टैक्स व्यवसायियों और संस्थाओं की पहचान की है।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा