इंदौर एयरपोर्ट ने मारी लंबी छलांग, देश में दूसरे पायदान पर पहुंचा
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने 2024 की आखिरी तिमाही में जबरदस्त सुधार करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ ही वह त्रिची एयरपोर्ट से सिर्फ 0.01 अंक पीछे है, जिसने 4.97 अंक पाकर देश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि 2024 की पहली तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और उसे देश के 14 बड़े एयरपोर्ट में 12वीं रैंकिंग मिली थी। विश्व रैंकिंग में भी इंदौर एयरपोर्ट में सुधार हुआ है और अब वह 66वें स्थान से 61वें स्थान पर पहुंच गया है। शाम को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पिछले साल की चौथी तिमाही (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) के सर्वे के नतीजे जारी किए गए, जिसमें इंदौर एयरपोर्ट को पांच में से 4.96 अंक मिले हैं।
इससे पहले जुलाई, अगस्त और सितंबर की तिमाही में एयरपोर्ट को 4.91 अंक मिले थे, जबकि उससे भी पहले अप्रैल, मई और जून की तिमाही में यह स्कोर 4.66 था। डायरेक्टर सेठ के मुताबिक इंदौर एयरपोर्ट ने पिछले छह महीने में उल्लेखनीय सुधार किया है और अब यह देश के टॉप एयरपोर्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर चुका है। कभी देश में पहले स्थान पर रहने वाला इंदौर एयरपोर्ट इस साल की पहली दो तिमाहियों में लगातार 12वें स्थान पर था, जिसके कारण एयरपोर्ट प्रबंधन की काफी आलोचना हुई थी।
इसके बाद तत्कालीन एयरपोर्ट डायरेक्टर सी.वी. रविंद्रन का तबादला कर दिया गया और वी.के. सेठ को इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर बनाया गया। इस बदलाव के बाद एयरपोर्ट में तेजी से सुधार हुआ और अब यह लगातार अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए देश में दूसरा स्थान हासिल कर चुका है। यह सर्वे उन एयरपोर्ट पर किया जाता है, जहां सालाना 18 लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहते हैं और इसमें एशिया प्रशांत के 18 देशों के 98 एयरपोर्ट शामिल होते हैं।
यह सर्वे भारत के 14 बड़े एयरपोर्ट पर किया जाता है, जिसमें इंदौर ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस सर्वे के तहत विशेषज्ञों की एक टीम एयरपोर्ट की सेवाओं के बारे में यात्रियों से फीडबैक लेती है। इसके अलावा भारत के अन्य घरेलू एयरपोर्ट पर भी ग्राहक संतुष्टि सर्वे किया जाता है। कुछ साल पहले इंदौर एयरपोर्ट टॉप 10 घरेलू एयरपोर्ट में शामिल था।
सर्वे के 31 बिंदुओं में से लगभग सभी में इंदौर एयरपोर्ट ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि सफाई और माहौल के मामले में 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा अन्य सभी मानकों में इंदौर एयरपोर्ट ने अपनी गुणवत्ता बरकरार रखी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर सेठ ने भरोसा जताया कि 2025 की पहली तिमाही में इंदौर एयरपोर्ट निश्चित रूप से देश में नंबर वन का स्थान हासिल कर लेगा।
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई
कम उम्र में बड़ा कमाल, आयुष ने मलखंभ में बनाई पहचान
‘पाकिस्तान से कांग्रेस को डाटा मिला’ – फर्जी पासपोर्ट मामले में हिमंता ने किया कड़ा हमला
अदालत ने शादीशुदा युवती को प्रेमी के साथ रहने की दी अनुमति19 साल की पत्नी और 40 साल के पति का विवाद, कोर्ट का पति के बजाय प्रेमी के साथ रहने का फैसला
CSK की हार पर रायुडू का गुस्सा, डेथ ओवर बॉलिंग को ठहराया जिम्मेदार
MP में चुनावी गणित बदल सकता है, कांग्रेस को सता रहा क्रॉस वोटिंग का खतरा
हेमकुंड साहिब: बर्फ से ढका मार्ग, संयुक्त टीम ने पैदल पहुंचकर लिया जायजा