सूरत की हीरा फैक्ट्री के 50000 कर्मचारी बेरोजगार
सूरत। अमेरिका और यूरोप में आई मंदी के कारण सूरत के 50000 हीरा कर्मचारियों को हीरा फैक्ट्री ने जबरिया छुट्टी पर भेज दिया है। अभी उन्हें 17 दिन के लिए अवेतानिक छुट्टी पर भेजा गया है। जिस तरह के हालात बन गये हैं। उसमें कहा जा रहा है, हीरा कंपनी ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी कर दी है।
सूरत की किरण जेम्स नाम की कंपनी ने 50000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी ने इन कर्मचारियों को 10 दिन की अनिवार्य वैतानिक छुट्टी पर भेजा है। इसी बीच 15 अगस्त और रक्षाबंधन इत्यादि की भी छुट्टी है।कुल मिलाकर 17 दिन की छुट्टी पर भेजा गया है। हीरा कंपनी का कहना है, पिछले 1 महीने से कोई नए आर्डर नहीं आ रहे हैं। हीरे की बिक्री दुनिया भर में बहुत कम हो गई है। चीन के डायमंड सूरत के डायमंड से 5 गुना कम कीमत पर बाजार में उपलब्ध हैं।
सिंथेटिक डायमंड और चीन से आने वाले डायमंड की बिक्री के सामने सूरत का हीरा कारोबार अब पूरी तरह से दम तोड़ने की कगार पर है। किरण जेम्स में 50000 से अधिक कर्मचारी डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग का काम करते हैं। इस फैक्ट्री में गुजरात, उड़ीसा, झारखंड, बंगाल और बिहार के लोग बड़ी संख्या में काम करते हैं। यह सूरत की सबसे बड़ी हीरा कंपनी है। इसका हीरा कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है। सूरत में हीरा कारोबार में लगे कर्मचारी लाखों की संख्या में है। इनकी छटनी शुरू हो गई है।
अमेरिका और यूरोप के देशों में सबसे ज्यादा डायमंड का निर्यात सूरत से होता था। अमेरिका और यूरोप के देशों में आर्थिक मंदी के कारण नए ऑर्डर आना बंद हो गए हैं। 82 फ़ीसदी डायमंड का निर्यात कम हो गया है। गुजरात के सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में सूरत के जो कर्मचारी बेरोजगार हो रहे हैं। उनकी आर्थिक सहायता करने की गुहार सरकार से लगाई है।अमेरिका और यूरोप के देशों में जो आर्थिक मंदी आई है। इसका असर भारत में भी देखने लगा है। अकेले सूरत के लाखों कर्मचारी बेरोजगार होने की कगार में खड़े हो गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल