Sushant Singh Rajput की OTT पर मौजूद 5 बेस्ट मूवीज
नई दिल्ली। 'किस देश में है मेरा दिल' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी काबिलियत के दम पर टीवी और बॉलीवुड में एक खास पहचान हासिल की। 'पवित्र रिश्ता' से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म काई पो छे से उनकी किस्मत के सितारे चमक गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।
सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में हिट फिल्में भी दीं और फ्लॉप भी। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के बावजूद बेस्ट रेटेड मूवीज की लिस्ट में शुमार हैं। चलिए आपको सुशांत की OTT पर मौजूद 5 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसे देखकर आप एक्टर के फैन बन जाएंगे।
काई पो छे
अभिषेक कपूर निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा काई पो छे से सुशांत सिंह राजपूत ने सिनेमा जगत में अपना करियर शुरू किया था। 7.8 IMDb रेटिंग पाने वाली इस फिल्म में उन्होंने ईशान भट्ट का किरदार निभाया था जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया था। फिल्म में राजकुमार राव और अमित साध की भी अहम भूमिका थी।
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी
दिबाकर बनर्जी निर्देशित डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी में सुशांत ने उम्दा परफॉर्मेंस दी थी। वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बने थे जिन्हें एक केमिस्ट की तलाश करते-करते एक बड़े षड्यंत्र का पता चलता है। इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ उनकी परफॉर्मेंस इतनी पसंद की गई कि क्रिटिक्स और दर्शकों के साथ-साथ IMDb ने भी इसे 7.6 रेटिंग दे डाली थी।
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएमस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में जिस तरह सुशांत सिंह राजपूत ने उनकी भूमिका निभाई, वो काबिल-ए-तारीफ थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हासिल हुई और बॉलीवुड में अभिनेता का नाम भी चमक गया। इसे 8 रेटिंग मिली है।
सोनचिड़िया
मनोज बाजपेयी, भूमि पेडनेकर, आशुतोष राणा से सजी क्राइम थ्रिलर मूवी सोनचिड़िया में सुशांत सिंह राजपूत ने लखना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा पाई हो लेकिन रेटिंग के मामले में यह हिट रही। इसे 7.9 रेटिंग मिली और क्रिटिक्स ने भी खूब सराहना की।
दिल बेचारा
सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को थिएटर्स की जगह ओटीटी पर रिलीज की गई थी। अभिनेता के निधन के बाद इसे स्ट्रीम किया गया था। फिल्म में अभिनेता की परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसे 8.3 रेटिंग मिली है।
इन फिल्मों के अलावा सुशांत सिंह ने आमिर खान की पीके मूवी, छिछोरे, केदारनाथ जैसी उम्दा फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखाया है।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना