यूपी में खपाने की थी तैयारी, अंबिकापुर में 30 लाख के गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
वाड्रफनगर. बलरामपुर जिले की बसंतपुर थाना व वाड्रफनगर चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 92 किलो गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है। सभी आरोपी ओडिशा राज्य के निवासी हैं और गांजा को अंबिकापुर से यात्री बस में उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि 20 जुलाई की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर से यूपी जा रही यात्री बस क्रमांक यूपी 17 एटी 3835 में सवार कुछ व्यक्ति गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इस पर एसडीओपी रामअवतार धु्रव के निर्देशन में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर और थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की।
इसके बाद बस को वाड्रफनगर चौकी के सामने रोका गया। तलाशी के दौरान बस में बैठे 4 लोगों के बैग व झोलों से गांजा बरामद किया गया। उनके पास से कुल 92 किलो गांजा जब्त कर चारों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सोनी, एएसआई पुष्पराज सिंह व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ये हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने 92 किलो गांजा जब्त कर ओडिशा के चार तस्करों (Hemp smugglers arrested) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी राज मुंडा पिता रवि मुंडा उम्र 23 वर्ष, सोनू बरूवा पिता मदन बरूवा उम्र 25 वर्ष, विक्रम भेंगरा पिता लिनियुस भेंगरा उम्र 23 वर्ष व विजय सेदेंरिया पिता संजय उम्र 23 वर्ष शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास