लंबे समय से फरार चल रहे 4 इनामी नक्सली गिरफ्तार: IED ब्लास्ट व आगजनी में शामिल होने का आरोप
बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत फरसेगढ़ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना फरसेगढ़ की पुलिस टीम ने जंगल में सटीक घेराबंदी कर चार इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी जनमिलिशिया के सक्रिय सदस्य हैं और क्षेत्र में लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में लिप्त थे।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान माण्डो कुरसम, कैलाश कुरसम, पाण्डु कुरसम और छोटु कुरसम के रूप में हुई है, जो फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कोपनझर्री गांव के निवासी हैं। इन चारों पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने इन्हें कोपनझर्री के जंगलों से दबोचा।
गंभीर घटनाओं में रहा है हाथ
गिरतार नक्सलियों कई संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। माण्डो कुरसम ने 15 मई 2024 को फरसेगढ़ थाना प्रभारी के वाहन को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया था। इसके बाद 12 अप्रैल 2025 को भी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी प्लांट किया था।
वहीं, कैलाश, पाण्डु और छोटु कुरसम 15 दिसंबर 2020 को आलवाड़ा रोड निर्माण में लगे जेसीबी, ट्रैक्टर और टिप्पर में आगजनी की घटना में शामिल रहे। इन वारदातों के पीछे सुरक्षा बलों और विकास कार्यों को बाधित करने की मंशा बताई जा रही है।
कानूनी कार्यवाही के बाद भेजे गए जेल
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एडिशन एसपी चंद्रकांत गर्वन ने बताया कि क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ यह कार्रवाई अभियान की एक बड़ी सफलता है, जिससे स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत