टूट गया 37 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड....
नई दिल्ली। इंग्लैंड की चार्ली डीन ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। डीन महिला वनडे इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। चार्ली डीन इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बनीं।
चार्ली डीन ने ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर लिन फुलस्टोन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वो ऐसे कि डीन ने 26वीं पारी में 50 विकेट पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड फुलस्टोन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 27 पारियों में 50 विकेट पूरे किए थे।
डीन की शानदार गेंदबाजी
डीन ने नया रिकॉर्ड सोमवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में स्थापित किया। डीन ने न्यूजीलैंड की ब्रूक हालीडे को अपना 50वां शिकार बनाया। ऑफ स्पिनर ने इसके अलावा डीन ने सूजी बेट्स और ला ताहुहू के विकेट भी लिए। डीन का गेंदबाजी स्पेल 9 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट लेना रहा। डीन के शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 48.2 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट किया।
डीन का बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन
23 साल की चार्ली डीन ने गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी काफी प्रभावित किया। उन्होंने 70 गेंदों में एक चौके की मदद से नाबाद 42 रन बनाए, जिसकी मदद से मेहमान टीम ने 8.4 ओवर शेष रहते चार विकेट से जीत दर्ज की। इंग्लैंड की टीम एक समय 79 रन पर छह विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। तब डीन ने एमी जोंस के साथ सातवें विकेट के लिए 130 रन की अविजित साझेदारी की।
महिला वनडे में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाज
चार्ली डीन (इंग्लैंड) - 26 पारी
लिन फुलस्टोन (ऑस्ट्रेलिया) - 27 पारी
लौरा मार्श (इंग्लैंड) - 28 पारी
राजेश्वरी गायकवाड़ (भारत) - 28 पारी
चार्मेन मेसन (ऑस्ट्रेलिया) - 29 पारी
डान वान निर्कक (दक्षिण अफ्रीका) - 29 पारी
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके