दक्षिण कोरिया में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के 31000 कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
सियोल । सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के श्रम संघ से जुड़े कर्मचारियों अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी के ये कर्मचारी उच्च वेतन और अन्य लाभों की मांग कर रहे हैं। नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन के हजारों सदस्यों ने सोमवार को अस्थायी तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की थी। यूनियन ने कहा कि वह अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर रही है, यूनियन ने प्रबंधन पर बातचीत को लेकर अनिच्छुक होने का आरोप लगाया है। यूनियन के बयान में कहा गया है कि हम अपनी जीत को लेकर आश्वासित हैं। इस बीच सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि हड़ताल उत्पादन में कोई बाधा नहीं आएगी और वे बातचीत को तैयार हैं। सैमसंग के एक बयान में कहा गया कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यह सुनिश्चित करेगा कि उत्पादन श्रृंखला में कोई व्यवधान न हो। यूनियन के साथ सदभावपूर्ण वार्ता के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है। वहीं जानकारों का कहना हैं कि सैमसंग की हड़ताल से पूरी दुनिया में बुरा असर पड़ सकता है।
द नेशनल सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स यूनियन ने बताया कि हफ्ते की शुरुआत में सेमीकंडक्टर डिवीजन में काम करने वाले करीब 6000 कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। अब इसमें लगभग 31 हजार लोग शामिल हो चुके हैं। यूनियन ने चेतावनी देकर कहा कि अगर सैमसंग ने जल्द वार्ता शुरू नहीं की तब उन्हें बहुत पछताना पड़ेगा।
यूनियन के नेताओं ने कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। पिछले 10 साल से वह हमें एक ही कहानी सुना रहे हैं कि फिलहाल संकट की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा कंपनी ने बड़े पैमाने पर परफॉरमेंस बोनस में भी कटौती की है।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई