बस-ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत, 42 घायल
बीना । सागर में गुरुवार सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला समेत दोनों ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। 42 यात्री घायल हैं। सभी को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। तीन की हालत गंभीर होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा खुरई के खिमलासा रोड पर धांगर गांव के मेनसी तिराहा पर सुबह करीब 9.30 बजे हुआ।
पुलिस के अनुसार, सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से सागर जा रही थी। 32 सीटर बस में 70 से ज्यादा लोग थे। खुरई से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक में बस जा घुसी। बसाहारी गांव निवासी यात्री सावित्री कुर्मी, चंदामऊ निवासी ट्रक चालक अनीस खान और सागर निवासी बस ड्राइवर इकबाल की मौत हो गई। घायलों ने बताया कि ड्राइवर ने बस को बचाने का प्रयास किया लेकिन रास्ता संकरा होने की वजह से एक्सीडेंट हो गया। बस में सवार अधिकांश यात्री खिमलासा और बसाहरी गांव के बताए जा रहे हैं।
जांच के बाद स्पष्ट होगा
बस के ओवरलोड होने पर खुरई एसडीओपी सचिन परते ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। किसकी गलती है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। खुरई बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल अस्पताल में 38 घायलों को लाया गया था। प्रेमबाई पटेल (70), सुधा समैया (63) और घुमनी बाई गौड़ (55) को हालत गंभीर होने पर सागर जिला अस्पताल रेफर किया है। खुरई देहात थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घायल विजय सिंह लोधी निवासी पथरिया जेगन की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बस का फिटनेस और बीमा दोनों हैं
सागर आरटीओ अधिकारी विसू शुक्ला ने बताया कि बस क्रमांक एमपी 04 पी ए 2360 की फिटनेस 20 दिसंबर 2024 तक है। इंश्योरेन्स 15 दिसंबर 2024 तक है। परमिट 31 मई 2024 सागर से मुंगावली तक है। पीयूसी 13 जुलाई 2024 तक है। सागर यातायात डीएसपी अखलेश तिवारी ने बताया, घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। पोर्टल में बस का फिटनेस और बीमा दोनों दर्शाया गया है। स्थानीय एसडीओपी और थाना प्रभारी समय-समय पर कार्रवाई करते हैं।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा