22वां अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खिलाडियों ने एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित 22वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता 2025 में विभिन्न स्पर्धाओं के अंतर्गत एक स्वर्ण, एक रजत तथा दो कांस्य पदक अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए कृषि महाविद्यालय, कटघोरा के छात्र श्री अरमान खलखो ने दौड़ स्पर्धा के अंतर्गत 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग की दौड़ स्पर्धा में कृषि महाविद्यालय, रायपुर की छात्रा बसंती नेताम, कृषि महाविद्यालय, भाटापारा की छात्रा संध्या नेताम, कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर की छात्रा सुमति मंडावी एवं कृषि महाविद्यालय, अम्बिकापुर की छात्रा सोमी वस्त्राकर ने 100ग्4 मीटर रिले रेस प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतर्गत 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर के छात्र श्री अक्षय कुमार ने कांस्य पदक अर्जित किया। कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने पदक विजेता खिलाडियों के साथ-साथ दल में शामिल सभी खिलाडियों एवं खेल अधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने की आशा व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा इस वर्ष आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या, उत्तर प्रदेश में 02 से 05 मई, 2025 तक 22वीं अखिल भारतीय अन्तर कृषि विश्वविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें देश भर के कृषि विश्वविद्यालय की टीमें शामिल हुई थीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का खिलाडियों का दल विश्वविद्यालय के क्रीडा अधिकारी डॉ. आर.के. ठाकुर एवं डॉ. सुबुही निषाद के नेतृत्व में प्रतियोगिता में शामिल हुआ था।
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता