2024 Porsche Panamera इंडियन मार्केट में लॉन्च
नई दिल्ली। Porsche India ने 2024 Panamera को भारतीय बाजार में 1.69 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। निर्माता अब भारत में नई पैनामेरा की डिलीवरी भी शुरू करेगा। इस लग्जरी सेडान में कॉस्मेटिक अपग्रेड के साथ-साथ फीचर भी जोड़े गए हैं। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।
2024 Porsche Panamera का डिजाइन
डिजाइन की बात करें, तो इसे अपडेटेडेट हेडलैंप दिए गए हैं। ये अब स्टैंडर्ड रूप में एलईडी मैट्रिक्स लाइट से लैस हैं। इसके अतिरिक्त, लाइसेंस प्लेट के ऊपर एक अतिरिक्त एयर इनलेट और नई विंडो लाइन्स फ्रेस लुक प्रदान करती हैं।
2024 Porsche Panamera का इंटीरियर
केबिन के अंदर इसके गियर सेलेक्टर को नए स्टीयरिंग व्हील के दाईं ओर प्लेस कर दिया गया है। इस फीचर को इलेक्ट्रिक टायकन से लिया गया है। इसके अलावा, एक वैकल्पिक 10.9-इंच पैसेंजर डिस्प्ले है, जो तकनीकी जानकारी और बहुत कुछ प्रदान करता है।
2024 Porsche Panamera के फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो ये परफॉरमेंस सेडान 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स, 6 एयरबैग, नेविगेशन के साथ पोर्श कम्युनिकेशन मैनेजमेंट (पीसीएम), स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स से लैस है।
इंजन और परफॉरमेंस
2024 Porsche Panamera को हुड के तहत 2.9-लीटर ट्विन-टर्बो वी6 इंजन दिया गया है। ये पावरट्रेन 343 बीएचपी की शक्ति और 500 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। कार में टू-वे एडजस्टोबल रियर स्पॉइलर भी है और यह केवल 4.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जिसकी टॉप स्पीड 270 किमी प्रति घंटे है।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को