18 साल के म्हात्रे ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के कोच को छोड़ा पीछे
ब्रेंडन मैक्कुमल को 18 साल के आयुष म्हात्रे ने पीछे छोड़ दिया है. ऐसा करते हुए उन्होंने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना डाला है. क्योंकि, जो ब्रेंडन मैक्कुलम ने रिकॉर्ड बनाया था, वो अब टूट चुका है. अब आप सोच रहे होंगे कि हम यहां इंग्लैंड के मौजूदा कोच के बनाए किस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं? आयुष म्हात्रे भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान हैं और बतौर बल्लेबाज जो वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम का तोड़ा है, वो उनका 24 साल पहले अंडर 19 क्रिकेट में ही बनाया हुआ था.
आयुष म्हात्रे ने तोड़ा ब्रेंडन मैक्कुलम का कौन सा रिकॉर्ड?
अब सवाल है कि ब्रेंडन मैक्कुलम ने अंडर 19 क्रिकेट में कौन सा रिकॉर्ड बनाया था? वो रिकॉर्ड 100 या उससे ज्यादा की स्ट्राइक रेट से अंडर 19 टेस्ट मैच में 200 प्लस रन बनाने से जुड़ा है. न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने साल 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर 19 टेस्ट मैच में जो रिकॉर्ड बनाया था, उसे इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ खेले दूसरे यूथ टेस्ट में आयुष म्हात्रे ने तोड़ा डाला है.
साल 2001 में ब्रेंडन मैक्कुलम ने बनाया था रिकॉर्ड
साल 2001 में 19 साल के ब्रेंडन मैक्कुलम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले यूथ टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 214 गेंदों में 232 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 108.41 का रहा था. 24 साल बाद अब इस रिकॉर्ड को आयुष म्हात्रे ने कैसे तोड़ा वो जानिए?
आयुष म्हात्रे ने 121.17 की स्ट्राइक रेट से तोड़ दिया
18 साल के आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. पहली पारी में उन्होंने 90 गेंदों पर 80 रन बनाए. जबकि सेकंड इनिंग में 80 गेंदों पर 126 रन जमाए. दोनों पारियों को मिलाकर आयुष म्हात्रे ने 170 गेंदों में 206 रन 121.17 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. साफ है कि आयुष म्हात्रे ने ब्रेंडन मैक्कुलम से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 200 प्लस रन एक अंडर 19 टेस्ट में बनाए हैं. इस तरह उन्होंने 24 साल पहले बनाए ब्रेंडन मैक्कुलम के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा