150 साल पुरोन मंगी ब्रिज पर फिर शुरु होगा यातायात, भारी वाहनों पर रहेगा बैन
नई दिल्ली। मंगी ब्रिज की दाहिनी आर्च तैयार हो गई है, जल्द इस पर से वाहन गुजारने की अनुमति मिल जाएगी। लालकिला के पीछे 150 साल पहले बने इस ब्रिज की दाहिनी आर्च में बड़े ट्रक गुजरने से इसको नुकसान पहुंचा था। ट्रक के ट्रॉला टकरा जाने से ब्रिज का यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। अब काम पूरा हो चुका है। इब आर्च में ऊंचे ट्रॉला वाले ट्रकों के गुजरने पर बैन रहेगा। इसके लिए ब्रिज से कुछ पहले ही हाइट बैरियर लगाए जाने का काम शुरू हो गया है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा है कि दिल्ली में ऐतिहासिक गेट और पुल बन रहे एएसआई के लिए चुनौती बन रहे हैं। मुख्य समस्या मंगी ब्रिज को लेकर है। इसके नीचे से यातायात गुजरने से ये क्षतिग्रस्त हो रहा है। जर्जर हालत में पहुंच चुके मंगी ब्रिज को बचाने की एएसआई कुछ न कुछ काम करता रहता है। फरवरी में इसकी दाहिनी आर्च के संरक्षण कार्य के लिए काम शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। ब्रिज के नीचे के भाग में मजबूत किए गए हैं। ब्रिज के नीचे की तरफ क्षतिग्रस्त भाग को तैयार करने में स्टील के अर्ध चंद्राकार गार्डर डाले गए हैं।
2010 में इसी ब्रिज के ढह चुके आधे हिस्से को बचाया गया था। यह ब्रिज लालकिला और सलीमगढ़ किले को जोड़ता है। इतिहास लालकिला के पीछे स्थित इस ब्रिज का निर्माण 150 साल पहले किया गया था। इसका प्रयोग लालकिला से सलीमगढ़ किले में जाने के लिए किया जाता था। वर्तमान में इस ऐतिहासिक ब्रिज के नीचे से रिंग रोड गुजरता है। पुराना हो जाने से इस ब्रिज के ऊपर से वाहनों का आवागमन बंद है।
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ