112 गांवों का संपर्क टूटा, बीमार कार्यकर्ता को हेलीकॉप्टर से निकाला गया
राजनांदगांव: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भारी बारिश और पर्लकोटा नदी में आई बाढ़ के चलते भामरागढ़ सहित 112 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। इस बीच महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के अरेवाड़ा गांव की आंगबाड़ी कार्यकर्ता सीमा बांबोले की हालत अचानक गंभीर हो गई। समय पर इलाज न मिलने की आशंका को देखते हुए गढ़चिरौली पुलिस ने हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल पवन हंस हेलीकॉप्टर भामरागढ़ के लिए रवाना किया। हेलीकॉप्टर से सीमा बांबोले को निकालकर गढ़चिरौली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।
इस अभियान में जिला परिषद, जिला प्रशासन, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी भामरागढ़, स्थानीय राजस्व अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस पोस्ट भामरागढ़ की टीम ने सहयोग किया। पायलट डीआईजी श्रीनिवास और सह-पायलट आशीष पाल के साथ गढ़चिरौली पुलिस की यह मुस्तैदी राहतकारी साबित हुई।
आंगनबाड़ी भर्ती में गड़बड़ी, बैगा आदिवासियों ने अनियमितता का लगाया
खैरागढ़ के ग्राम तुमडादाह पंचायत सिंगार के बैगा आदिवासी ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ग्रामसभा की सर्वसम्मति से माहे धुर्वे पति अंजोरी धुर्वे को सौंपा गया था और जनवरी 2024 से केंद्र का संचालन उनके घर से ही किया जा रहा है।
हाल ही में हुई भर्ती प्रक्रिया में विद्या मरकाम पति अरविंद मरकाम को कार्यकर्ता नियुक्त कर दिया गया जो मूलतः मध्यप्रदेश निवासी हैं। इस नियुक्ति से पूरे गांव में नाराजगी है। ग्रामवासियों का आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और उनकी सहमति की अनदेखी की गई।
उन्होंने मांग की है कि या तो नियुक्ति माहे धुर्वे को दी जाए अथवा भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर नियम अनुसार पुनः चयन किया जाए। ग्रामीण प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में बैगा समाज के लोग उपस्थित रहे।
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी