7 फरवरी 1999 को अनिल कुंबले ने किया था ऐतिहासिक कारनामा, 10 विकेट लेकर बनाया था रिकॉर्ड
Anil Kumble: 7 फरवरी 1999 की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच 4 फरवरी से 7 फरवरी तक टेस्ट मैच खेला गया था. जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था. भारत इस टेस्ट मैच को 212 रनों से जीतने में सफल रहा था. इस टेस्ट मैच के खत्म होते-होते पूरे क्रिकेट जगत में सिर्फ अनिल कुंबले का नाम ही सुर्खियां बटोरने लगा था. ऐसा इसलिए क्योंकि इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कुंबले ने अकेले ही पूरी पाकिस्तान टीम को पवेलियन भेज दिया था और एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था. उस समय अनिल कुंबले यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए थे. उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में 10 विकेट लिए थे. अब तक सिर्फ तीन क्रिकेटर ही ऐसे हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.
कुंबले का ऐतिहासिक प्रदर्शन
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट में भारत सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा था. कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन भारतीय टीम 252 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए वसीम अकरम ने 4 विकेट लिए. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. कुंबले ने 4, हरभजन सिंह ने 3 विकेट लिए और पाकिस्तान 172 रन पर आउट हो गया.
420 रनों का लक्ष्य और कुंबले की जादुई गेंदबाजी
दूसरी पारी में भारत ने 339 रन बनाए, जिसमें सदगोपन रमेश ने 96 और सौरव गांगुली ने नाबाद 62 रनों का अहम योगदान दिया. पाकिस्तान को 420 रनों का लक्ष्य मिला. शुरुआत में शाहिद अफरीदी और सईद अनवर ने 101 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की. लेकिन इसके बाद अनिल कुंबले के स्पिन का तूफान आया. उन्होंने 26.3 ओवर में 10 विकेट चटकाकर पाकिस्तान को 207 रन पर समेट दिया और भारत को 212 रनों से जीत दिला दी.
टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
- जिम लेकर (इंग्लैंड) 10 26 जुलाई 1956.
- अनिल कुंबले (भारत) 10 4 फरवरी 1999.
- अजाज पटेल (न्यूजीलैंड) 10 3 दिसंबर 2021.
सीएम नीतीश का प्रतिक्रिया: मघड़ा मंदिर हादसे में राहत एवं मुआवजे के निर्देश
कम सवारियों से जूझ रही जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन, रूट विस्तार की मांग तेज
475 रन वाला मैच याद है? पंजाब और गुजरात के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा