महाराष्ट्र चुनावी रैली में सीएम योगी ने महाविकास आघाडी को ‘महा अनाड़ी’ बताया
मुंबई। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के प्रचार में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के वाशिम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने एमवीए को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया और छत्रपति शिवाजी महाराज का हवाला देते हुए एकता का संदेश दिया।
सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की
सीएम योगी ने कहा कि मैं छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा ले रहा हूं और आपसे अपील करता हूं कि आप बंटे नहीं क्योंकि जब भी हम बंटे, हम खत्म हो गए। उन्होंने मतदाताओं से बीजेपी, सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की।
शिवाजी महाराज ने सभी को एकजुट करने का प्रयास किया था
शिवाजी महाराज ने सभी को एकजुट करने का प्रयास किया था। योगी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज ने सभी को एकजुट करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा आज महाराष्ट्र में भी एकता बनाए रखने की जरूरत है ताकि राज्य और देश का विकास हो सके। उन्होंने शिवाजी महाराज के साथ अपनी प्रेरणा साझा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता को विपक्ष के ‘महा अनाड़ी’ गठबंधन को हराना चाहिए। योगी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज का भारत पहले से बहुत मजबूत हो गया है। उन्होंने लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों की वापसी का भी उदाहरण दिया और कहा कि अब चीन पीछे हट रहा है और भारतीय सेना गश्त कर रही है। सीएम योगी ने कांग्रेस को लेकर सवाल किया कि क्या कांग्रेस ने कभी भारत और भारतीयता के बारे में गंभीरता से सोचा है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी का विजन सिर्फ मंदिर निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को मूर्तरूप देने का भी है। योगी ने कहा कि महाराष्ट्र के इस चुनाव में केवल सत्ता प्राप्त करना उद्देश्य नहीं है, बल्कि देश को और मजबूत बनाना है। बता दें महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होना है और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी