ट्रक का टायर फटा, पलटा टैंकर… हाईवे पर अफरा-तफरी
भिलाई: जिले के कुम्हारी में शनिवार को टायर फटने से केमिकल का टेंकर लोड मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे देखते ही देखते फोरलेन सड़क के रायपुर-दुर्ग छोर पर लंबा जाम लग गया। मिनी ट्रक के पलटने के साथ ही टेंकर फूट पड़ा और उसमें रखा केमिकल सड़क से होते ही नजदीक के रहवासी क्षेत्र खारुन ग्रीन कॉलोनी तक फैल गया।
घर के नजदीक ज्वलनशील केमिकल फैल जाने से रहवासी खौफजदा हो गए। पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
यह घटना शनिवार को लगभग 11 बजे फोरलेन सड़क पर कुम्हारी क्षेत्र के खारुन ग्रीन कॉलोनी के पास हुई। मिनी ट्रक सीजी 04 एलएफ 7015 रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। मिनी ट्रक के पीछे डाले पर केमिकल से भरा टैंकर लोड था।
चालक गुलाब साहू और हेल्पर इमरान ने बताया कि मिनी ट्रक के डाला में साबुन बनाने में इस्तेमाल आने वाली केमिकल से भरा टेंकर था। अचानक टायर फटने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटते ही पीछे डाले पर रखा टैंकर लुढ़ककर सड़क पर जा गिरा। इसके चलते टेंकर का केमिकल सड़क से लेकर समीप के खारुन ग्रीन कॉलोनी तक फैल गया। इससे कॉलोनी के लोगों में अनहोनी के अंदेशे से खौफ पसर गया। वहीं देखते - देखते कुम्हारी की ओर लंबा जाम लग गया।
खबर मिलते ही कुम्हारी थाना प्रभारी योगेश्वर वर्मा सहित ट्रेफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर सीएमओ नेतराम चंद्राकर ने नगर पालिका की टीम भेजकर सड़क से लेकर कॉलोनी तक फैले केमिकल पर रेत की परत डलवा दी।
इसी दौरान ट्रेफिक पुलिस ने भी जरुरी संसाधन का उपयोग करते हुए सड़क पर पलटी मिनी ट्रक को उठाकर साइड लगा दिया। लगभग घंटे भर बाद 12 बजे के आसपास जाम क्लियर होने पर ट्रेफिक सुगम हो सकी।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी