अब तक 22 जरूरतमंद महिलायें बन चुकी हैं “शक्ति दीदी”
ग्वालियर | ग्वालियर जिले की जरूरतमंद महिलायें अब घर की देहलीज से बाहर आकर आत्मनिर्भरता की इबारत लिख रही हैं। जिला प्रशासन व पुलिस ने इन महिलाओं का हौंसला बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिये ग्वालियर जिले में शक्ति दीदी के नाम से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा यह प्रेरणादायी पहल की गई है। इस पहल के तहत बुधवार को शहर के 4 और व्यस्ततम पेट्रोल पंप पर गुरुवार को 7 महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाला।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में काल्पीब्रिज मुरार स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर श्रीमती लता राजौरिया व श्रीमती संजू गर्ग को ‘शक्ति दीदी’ की जैकेट पहनाई। इसके साथ ही इन्होंने फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में वाहनों में तेल भरने का काम शुरू कर दिया। ग्वालियर शहर में शक्ति दीदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नए साल के दूसरे दिन यानि 2 जनवरी को कलेक्टर श्रीमती चौहान की पहल पर पाँच महिलाओं ने ‘शक्ति दीदी’ के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्च संभाला था। तब से अब तक 22 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की कमान संभाल चुकी हैं।
जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है, वे ऐसी महिलायें हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनो द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने गणेश पेट्रोल पंप पर श्रीमती लता व श्रीमती संजू का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन व पुलिस उनके सहयोग के लिये सदैव तत्पर है। इस अवसर पर उन्होंने शहरवासियों का आह्वान किया कि वे पेट्रोल पंपों पर अपने वाहन में तेल भरवाते समय फ्यूल वर्कर की भूमिका निभा रही शक्ति दीदी का सम्मान और हौसला अफजाई करें, जिससे उनका मनोबल बढ़े।
उन्होंने पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों से भी कहा कि वे शक्ति दीदी को फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम करने के लिये अच्छा प्रशिक्षण दिलाएँ, जिससे उन्हें काम करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही कहा कि शक्ति दीदी को निर्धारित वेतन के साथ-साथ बीमा व भविष्य निधि कटौत्रा का लाभ एवं साप्ताहिक अवकाश अवश्य दिया जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने सभी शक्ति दीदियों को आश्वस्त किया है कि पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा व सुविधा का पूरा ध्यान रखा जायेगा। नजदीकी थाने के गश्ती व बीट स्टाफ के फोन नम्बर महिला वर्कर को उपलब्ध कराए जायेंगे। साथ ही बीट स्टाफ नियमित रूप से पेट्रोल पंप का भ्रमण भी करेगा।
बुधवार को इन पट्रोल पंप पर भी शक्ति दीदियों ने संभाली जिम्मेदारी
जिला प्रशासन की इस पहल में शहर के पाँच पेट्रोल पंपों पर भी गुरुवार को “शक्ति दीदी” के रूप में 8 महिलाओं ने फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाला। कलेक्टर श्रीमती चौहान 12 फरवरी को काल्पीब्रिज मुरार स्थित गणेश पेट्रोलियम पंप पर सुश्री पूनम राजौरिया व सुश्री संजू गर्ग को फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। इसी तरह मिश्रा फिलिंग स्टेशन सिटी सेंटर पर एसडीएम लश्कर विनोद सिंह ने सुश्री नीलम वर्मा व सुश्री चित्रा शर्मा को, विवेक ऑटोमोबाइल सांई बाबा मंदिर रोड पर अपर कलेक्टर टी एन सिंह ने सुश्री रेनू बाथम को एवं हरिलीला सर्विसेज लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप पर संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन ने सुश्री पूनम व सुश्री सोनम को “शक्ति दीदी” के तहत फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें
टी20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की नजर इतिहास पर, इंग्लैंड करेगा घर में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल: TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पद छोड़े
सुहागरात के बाद छिड़ा विवाद, दुल्हन के आरोपों पर युवक ने मेडिकल जांच की दी चुनौती