‘फेम के लिए झूठ बोल रही है’—अभिषेक बजाज का एक्स-वाइफ पर करारा जवाब
मुंबई: 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे एक्टर अभिषेक बजाज इन दिनों घर के अंदर गेम के साथ-साथ बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल ने उन पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद अब अभिषेक बजाज की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इस बयान में अभिषेक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि 'ये सब कुछ सिर्फ पब्लिसिटी पाने का तरीका है।'
'मेरा नाम अब बेवजह घसीटा जा रहा है'
अभिषेक बजाज की टीम की तरफ से कहा गया अभिषेक को उम्मीद नहीं थी कि ‘बिग बॉस’ के दौरान उनका पुराना रिश्ता फिर से सुर्खियों में आएगा। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपनी निजी बातों पर सार्वजनिक रूप से बोलना पड़ेगा, लेकिन मेरी टीम ने मुझे कहा कि सच सामने रखना जरूरी है। वर्षों की खामोशी के बाद जब कोई व्यक्ति पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम उछाले, तो चुप रहना मुश्किल हो जाता है।'
अभिषेक ने कहा कि उनकी जिंदगी के उस मुश्किल दौर से बाहर आने में उन्हें बहुत वक्त लगा। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने करियर को फिर से खड़ा किया है, अपने दम पर। मेहनत और ईमानदारी से काम किया है। ऐसे में किसी का झूठ फैलाना, सिर्फ इसलिए कि उसे थोड़ी सी फेम मिल जाए, बेहद निराशाजनक है।'
'झूठी खबरों को जगह मत दो'
अभिषेक बजाज ने एक भावुक अपील में मीडिया और दर्शकों से कहा कि ऐसे लोगों को महत्व न दिया जाए जो झूठ बोलकर किसी की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हाथ जोड़कर सभी से कहना चाहता हूं कि कृपया झूठी कहानियों को हवा मत दो। मैं इस वक्त घर के अंदर हूं और बाहर आकर अपनी बात पूरी तरह नहीं रख सकता। ऐसे में आप सबका भरोसा और प्यार ही मेरी ताकत है। मैं बस यही चाहता हूं कि सच्चाई को पहचानो और अफवाहों से दूर रहो। रब राखा।'
एक्स वाइफ के आरोपों से मचा हंगामा
कुछ दिन पहले आकांक्षा जिंदल ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी शादी टूटने की वजह अभिषेक बजाज का बेवफाई भरा रवैया था। आकांक्षा का दावा था कि अभिषेक ने शादीशुदा होते हुए कई महिलाओं से संबंध रखे। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके सबूत भी मिले थे, जिनमें कुछ चैट्स और स्क्रीनशॉट शामिल हैं। इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से फैल गया था।
बिग बॉस में मजबूत खेल दिखा रहे हैं अभिषेक बजाज
विवादों के बीच भी अभिषेक बजाज का बिग बॉस 19 में सफर शानदार चल रहा है। फैंस उनकी ईमानदार और सीधी बातों की तारीफ कर रहे हैं। अभिषेक के गुस्से को छोड़ दिया जाए तो पहले दिन से ही उनका योगदान गेम में साफ-साफ नजर आ रहा है।
कौन हैं अभिषेक बजाज?
अभिषेक बजाज टीवी और फिल्मी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘दिल देके देखो’, ‘एक नई पहचान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ जैसी कई सीरीज और फिल्मों में काम किया है। फिटनेस और स्टाइल के लिए भी वो जाने जाते हैं। बिग बॉस के जरिए उन्होंने फिर से अपने फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई है।
घर चलाने वाले पुरुषों के लिए चाणक्य की सलाह, आज के दौर के हिसाब से नहीं बदलेंगे ये 6 आदतें तो हमेशा के लिए हो जाएंगे अयोग्य
राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी