SBI म्यूचुअल फंड की JanNivesh SIP, अब ₹250 से शुरू करें निवेश
निवेश: आसान बनाने के लिए SBI म्यूचुअल फंड ने SBI (भारतीय स्टेट बैंक) के साथ मिलकर JanNivesh SIP की शुरुआत की है. इसका मकसद छोटे निवेशकों, पहली बार निवेश करने वालों और गांव-शहर में रहने वाले लोगों को म्यूचुअल फंड से जोड़ना है. इस पहल की शुरुआत सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और भारतीय स्टेट बैंक के चैयरमैन की मौजूदगी में की गई. इसका मकसद है कि म्यूचुअल फंड्स को अधिक से अधिक लोगों की पहुंच में लाया जा सके.
JanNivesh SIP को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम पैसों से इन्वेस्टमेंट शुरू करना चाहते हैं. इस योजना में निवेश सिर्फ ₹250 से शुरू किया जा सकता है. लोग रोजाना, वीकली या मंथली आधार पर अपनी सुविधा के अनुसार SIP कर सकते हैं.
डिजिटल प्लेटफॉर्म से आसानी से निवेश
SBI Mutual Fund ने इस योजना को पूरी तरह डिजिटल बनाया है, जिससे निवेश करना और भी आसान हो गया है. SBI YONO ऐप के साथ-साथ Paytm, Groww और Zerodha जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म पर भी यह सुविधा उपलब्ध होगी.
लंबी अवधि में फायदेमंद निवेश
JanNivesh SIP सस्ती और टिकाऊ निवेश योजना है, जो लंबे समय में निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित होगी. यह छोटे निवेशकों और कम इनकम वाले लोगों को भी पैसे जमा करने और अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने का मौका देगा.
कैसे करें निवेश?
सबसे पहले SBI YONO ऐप या Paytm, Groww, Zerodha जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करें. वहां जाकर JanNivesh SIP विकल्प चुनें और अपनी सुविधा के अनुसार ₹250 या अधिक की राशि का निवेश शुरू करें. वहां रोजाना, वीकली या मंथली निवेश विकल्प चुनें और अपनी SIP को ट्रैक करें.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड
किसान हित में बड़ा दांव: सोलर सिंचाई पंप से बदलेगी खेती की तस्वीर