पतंजलि फूड्स की बढ़ती शेयर वैल्यू, निवेशकों की जेब में ₹3900 करोड़ का फायदा
ऐसा लग रहा है कि पतंजलि फूड्स के शेयरों ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है. 15 दिसंबर के बाद से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है | जिसकी वजह से निवेशकों को करीब 3900 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है. खास बात तो ये है कि इस तेजी की वजह से कंपनी वैल्यूएशन एक बार फिर से 61 हजार करोड़ रुपए को पार कर गई है |अगर बात आज यानी शुक्रवार की बात करें तो पतंजलि फूड्स के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान पौने तीन फीसदी तक की तेजी देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में पतंजलि फूड्स के शेयरों के आंकड़े क्या कहानी कह रहे हैं |
शेयरों में आई तेजी
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पतंजलि के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कंपनी के शेयरों में 1.20 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है और दाम 558.30 रुपए पर हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 2.75 फीसदी की तेजी के साथ कंपनी के शेयर 566.85 रुपए भी पहुंचे. वैसे कंपनी के शेयर 555.65 रुपए पर ओपन हुए थे | जबकि एक दिन पहले कंपनी के शेयर 551.70 रुपए पर बंद हुए थे. वैसे कंपनी के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्तों के लो से 13 फीसदी से ऊपर पहुंच गए हैं. वैसे कंपनी का शेयर आज ही अपने 52 हफ्तों के लोअर लेवल 500 रुपए पर भी पहुंच गया था. उसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है |
लगातार 4 दिनों में कितनी तेजी
वैसे कंपनी के शेयरों में लगातार 4 दिनों से तेजी देखने को मिल रही है. 15 दिसंबर यानी सोमवार के बाद से कंपनी के शेयरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के अनुसार 15 दिसंबर को कंपनी के शेयर 531.20 रुपए पर बंद हुए थे, जो 19 दिसंबर को बढ़कर 566.85 रुपए पर पहुंच गए. इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों में करीब 7 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल चुका है. वैसे एक महीने में कंपनी के शेयरों में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. जबकि बीते 6 महीने में कंपनी के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. जबकि पिछले 5 बरस में कंपनी ने निवेशकों को करीब 61 फीसदी की कमाई हो चुकी है |
3900 करोड़ की कमाई
लगातार 4 दिनों से चल रही तेजी की वजह से कंपनी की वैल्यूएशन में काफी इजाफा देखने को मिल चुका है. आंकड़ों को देखें तो 15 दिसंबर को कंपनी की वैल्यूएशन 57,785.44 करोड़ रुपए थी, जो 19 दिसंबर को कारोबारी सत्र के दौरान 61,663.54 करोड़ रुपए पर पहुंच गई. इसका मतलब है कि कंपनी की वैल्यूएशन या यूं कहें कि निवेशकों को इस दौरान 3,878.1 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. कंपनी लगातार ग्रो कर रही है. जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयरों में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है |
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में