माता-पिता बच्चों पर अपनी अपेक्षाओं का बोझ न डालें- कलेक्टर
बिलासपुर। बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की गई है जिसमे छात्रों को तनाव मुक्त करने और परिणामों से मानसिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव से बचाने ऑनलाइन सेशन के जरिए उ प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण आज सत्र के पहले दिन छात्रों और पालकों से फेसबुक लाइव के जरिए जुड़े और तनाव प्रबंधन,परीक्षा परिणामों को लेकर उपयोगी टिप्स दिए। कलेक्टर ने पालकों और छात्रों के प्रश्नों के जवाब भी दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने फेसबुक लाइव पर छात्रों से कहा कि वे परिणामों को लेकर तनाव ग्रस्त न रहें और परिणाम जो भी अपना संबल और आत्मविश्वास बनाए रखें ,कोई भी परीक्षा परिणाम जीवन से बड़ा नही है। शरण ने अपने दसवीं में आए रिजल्ट का जिक्र करते हुए कहा कि तृतीय श्रेणी में आने के बावजूद वे निराश नहीं हुए और आगे प्रयास जारी रखा, जिसके फलस्वरूप आज वे आईएएस हैं,कलेक्टर ने कहा कि आपके शिक्षक और माता पिता ही आपके लिए प्रेरक हैं जिनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं उनके जीवन के संघर्ष से प्रेरणा लें। उन्होंने पेरेंटिंग के टिप्स देते हुए कहा कि कभी भी अपने बच्चों की तुलना किसी और से न करें,उन्हे बिना किसी दबाव के प्रेरित करते रहें और अपनी अपेक्षाओं का बोझ उनपर न डालें यह घातक हो सकते है। उन्होंने कहा कि परिणामों को लेकर तनाव से बचने अपने मनपसंद काम के लिए समय निकालें,अपने करीबियों से बातचीत करें,अच्छी फिल्में देखकर भी प्रेरणा ली जा सकती हैं। कलेक्टर ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने शिक्षा विभाग को सत्र के दौरान स्कूलों में समर कैंप आयोजित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सत्र के दौरान सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग की अपील करते हुए उसके दुष्परिणामों से भी आगाह किया। ऑनलाइन सत्र में जुड़े अभिभावकों ,शिक्षकों और छात्रों ने श्री शरण से कई सवाल किए जिनके जवाब उन्होंने दिए,ऑनलाइन सत्र के पहले दिन आज लगभग 500 से अधिक लोग फेसबुक लाइव के जरिए जुड़े और कलेक्टर अवनीश शरण के प्रेरक संबोधन को सुना। उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा छात्रों को परीक्षा परिणामों के तनाव और उनका मनोबल बढ़ाने ऑनलाइन सत्र की शुरुआत की गई है जिसमे जिले की प्रमुख हस्तियां छात्रों और पालकों से संवाद करेंगे और उनकी शंकाओं का समाधान करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई