Money Mule Transactions: बैंक ब्लॉक कर सकता है आपका अकाउंट, जानिए किन गलतियों से बचें
आज के समय में 5 रुपये के सामान के लिए भी हम यूपीआई (UPI) के जरिये लेनदेन करते हैं। ऐसे में हम भूल जाते हैं कि यूपीआई बैंक से लिंक है यानी हर पेमेंट करने पर ट्रांजैक्शन कैलकुलेट होता है। अगर हम बैंक से ज्यादा ट्रांजैक्शन करते हैं तो हम बैंक के नजर में आ जाते हैं। ऐसे में कई बार बैंक हमारे अकाउंट को ब्लॉक भी कर देता है। हालांकि, इसके पीछे मुख्य वजह भी रहती है। बता दें कि बैंक के पास अधिकार होता है कि वह अकाउंट को ब्लॉक कर दे। बैंक को ब्लॉक करने के तुरंत बाद इसकी सूचना अकाउंट होल्डर को देनी होती है और बताना होता है कि अकाउंट किस कारण से ब्लॉक किया जा रहा है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर बैंक किन वजह से अकाउंट को ब्लॉक करता है।
'मनी म्यूल' है मुख्य वजह
बैंक अकाउंट से हो रहे हर ट्रांजैक्शन पर नजर बनाए रखता है। अगर बैंक को किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी लगती है तो वह सतर्क हो जाता है और उचित कदम उठाता है। ऐसे में बैंक 'मनी म्यूल' (Money Mule Transactions) जैसे धोखाधड़ी को रोकने के लिए यह फैसला ले रहा है। अगर किसी अकाउंट में 'मनी म्यूल' होता है तो बैंक को जैसे ही इसके बारे में पता चलता है बैंक अकाउंट को ब्लॉक कर देता है। दरअसल, जब किसी बैंक अकाउंट में कोई अवैध रूप से अर्जित धन डिपॉजिट होता है या फिर ट्रांसफर होता है तो इसे 'मनी म्यूल' कहते हैं। कई बार धोखेबाज अकाउंट होल्डर को कुछ लालच देते हैं और फिर उनके अकाउंट से गलत ट्रांजैक्शन करते हैं या फिर अवैध राशि ट्रांसफर करते हैं। इस तरह के अवैध कार्य पर नकेल कसने के लिए ही बैंक खाता को ब्लॉक करता है। हाल ही में एक रिपोर्ट से पता चला है कि 'मनी म्यूल' बढ़ रही है। सभी अपराधों में 'मनी म्यूल' की हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी हो गई है। 'मनी म्यूल' के मामले केवल भारत में ही नहीं वैश्विक स्तर पर भी हैं। इस तरह के फ्रॉड को रोकने के लिए सिंगापुर और यूके जैसे देशों ने डेटा-शेयरिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है।
बैंक अकाउंट को क्यों किया जाता है ब्लॉक
बैंकिंग धोखाधड़ी विश्लेषण विशेषज्ञों के अनुसार बैंक जल्द से ज्लद मनी म्यूल खातों को ब्लॉक करता है ताकि धोखेबाज को पकड़ा जाए। दरअसल, बैंक अगर ऐसा नहीं करेगा तो फ्रॉड करने वाले ऑपरेटर तेजी से पैसे को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर देंगे। ऐसे में असली अकाउंटहोल्डर के बारे में पता नहीं चलेगा और मनी म्यूल जैसे फ्रॉड पर नकेल नहीं कसी जा सकेगी। इस वजह बैंक चिह्नित अकाउंट पर तुरंत कार्रवाई करता है और अकाउंट को ब्लॉक करता है। अकाउंट ब्लॉक करने के बाद बैंक उस ट्रांजैक्शन की जांच करता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल