‘मां, मैं भगवान की सेवा कर रहा हूं’, 13 साल का बच्चा लापता, पुलिस खोज में जुटी
शहडोल | मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक संवेदनशील और रहस्यमय मामला सामने आया है. यहां थाना सोहागपुर क्षेत्र के बाणगंगा में रहने वाला 13 वर्षीय धीरेंद्र प्रजापति रविवार की रात अचानक घर से गायब हो गया. उसके बिस्तर के पास एक चिट्ठी मिली है, जिसमें बच्चे ने लिखा है—मां मैं भगवान की तपस्या करने घर छोड़कर जा रहा हूं. मां-पापा, भाई-बहन अपना ख्याल रखना, मैं ठीक हूं|
धीरेंद्र रात 12 बजे चुपचाप घर से निकल गया
मासूम के हाथ से लिखी यह चिट्ठी परिजनों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. बच्चे की मां बार-बार पत्र को सीने से लगाकर रो पड़ती हैं और कहती हैं कि बेटा भगवान की सेवा करने नहीं, पहले अपने घर वापस लौट आ. परिजन बताते हैं कि रात 12 बजे से 1 बजे के बीच धीरेंद्र चुपचाप घर से निकल गया. सुबह जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिला तो घर में हड़कंप मच गया. धीरेंद्र की तलाश करते समय जब यह पत्र मिला तो सभी की आंखें भर आईं|
पिता ने फेसबुक पोस्ट कर बच्चे को ढूंढने की अपील की
धीरेंद्र के पिता धर्मेंद्र प्रजापति ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की है कि बच्चा कहीं भी दिखाई दे तो तुरंत सूचना दें. गांव और आसपास के लोग अपने स्तर पर बच्चे की खोज में जुटे हुए हैं. परिवार का कहना है कि धीरेंद्र धार्मिक स्वभाव का जरूर था लेकिन घर छोड़ देने जैसा कदम उसने पहले कभी नहीं उठाया|
छोटी बहन बोली- भैया कब आएंगे
घर में मातम जैसे हालात हैं. धीरेंद्र की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और छोटी बहन भी लगातार पूछ रही है कि भैया कब आएगा? पिता की आंखें लगातार दरवाजे पर लगी रहती हैं कि शायद कोई उसे लेकर आता दिखाई दे|
यह मामला केवल एक बच्चे की गुमशुदगी नहीं, बल्कि यह भी दिखाता है कि मासूम मन कभी-कभी धार्मिक या भावनात्मक प्रभाव में कितना बड़ा निर्णय ले लेता है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धीरेंद्र को कहीं भी देखा जाए तो तुरंत थाना सोहागपुर या परिजनों को सूचना दें|
पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी
परिवार ने पहले बाणगंगा क्षेत्र, आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के घरों में खोज की, लेकिन हर जगह निराशा हाथ लगी. इसके बाद पिता धर्मेंद्र प्रजापति ने थाना सोहागपुर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई. FIR में बताया गया है कि धीरेंद्र प्रजापति, उम्र 13 वर्ष, निवासी कोटमा बाणगंगा, अचानक घर से निकल गया है. मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत दर्ज किया गया है. जांच की जिम्मेदारी एएसआई जवाहर लाल राय को सौंपी गई है|
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है और बच्चे की तलाश तेजी से की जा रही है. बाणगंगा से लेकर आसपास के जंगल, खेत, मंदिर, बस स्टैंड और संभावित रास्तों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि बच्चा किस दिशा में गया. पड़ोसी थानों को भी सतर्क कर जानकारी प्रसारित की गई है|
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है