डॉ. मोहन यादव बोले—युवाओं को प्रेरित करेगी यह पुस्तक
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में क्रिकेटर और केरल के कोच श्री अमय खुरासिया द्वारा लिखित हिन्दी पुस्तक " 74 वर्ष बाद" का विमोचन किया। इस दौरान श्री अमय खुरासिया की बेटी और पुस्तक की सह-लेखिका अमयसी कीर्ति खुरासिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अमय खुरासिया और सह-लेखिका अमयसीकीर्ति खुरासिया को बधाई दी। यह पुस्तक अंग्रेजी भाषा में भी लिखी गई है। अमयसीकीर्ति खुरासिया श्री अमय खुरासिया की बेटी हैं और इन्फ्लुएंसर हैं।
यह पुस्तक भगवान श्रीकृष्ण के गीता में दिए उपदेशों और युद्ध नीतियों की वर्तमान दौर में उपयोगिता पर आधारित है। श्री खुरासिया ने कोच के रूप में गीता और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों का प्रयोग क्रिकेट टीम की रणनीति बनाने में किया। इसके फलस्वरूप केरल राज्य की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 74 वर्ष में पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया। दिलीप ट्रॉफी जैसे देश के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में पहली बार केरल के छह खिलाड़ी एक साथ चुने गए। इस पुस्तक के संदर्भ में बीसीसीआई के पूर्व सचिव श्री संजय जगदाले, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री अनिल कुंबले, श्री राहुल द्रविड़, श्री वीवीएस लक्ष्मण, श्री संजय बांगर, श्रीलंका के पूर्व कप्तान श्री दिलीप मेंडिस, सहित पद्मश्री से सम्मानित दक्षिण भारतीय अभिनेता श्री मोहनलाल ने भी अपना अभिमत व्यक्त किया हैं।
श्री खुरासिया ने बताया कि आध्यात्म भारतीय संस्कारों में डीएनए की तरह घुला-मिला है। हम जब भी विचलित होते हैं तो अपने धार्मिक स्थल जाते हैं और मानसिक शांति लेकर लौटते हैं। यह उस युद्ध पर विजय होती है, जो हम अपने अंदर लड़ रहे होते हैं। गीता का निष्काम कर्म सिद्धांत युद्धनीति की सबसे बड़ा उदाहरण है। योद्धा से अपेक्षा की जाती है कि वह व्यक्तिगत राग-द्वेष से परे, केवल कर्तव्य भाव से युद्ध करे। अर्जुन श्रेष्ठ धर्नुधर था, लेकिन कुरुक्षेत्र में वह अंर्तद्वंद में उलझा था। वह यह तय नहीं कर पा रहा था कि आखिर उसे लड़ना क्यों है? यह ऐसी स्थिति थी मानो किसी टीम में योग्य खिलाड़ी हों, लेकिन उन्हें अपना आत्मबल, अपना उद्देश्य ही स्पष्ट न हो। फिर बल्ला हाथ में होते हुए भी किसी काम का नहीं होता। वासुदेव कृष्ण वे गुरू थे जिन्होंने अर्जुन को आंतरिक द्वंद से बाहर निकालते हुए स्वयं के सामर्थ्य से और उद्देश्य से परिचय कराया। ऐसे ही चंद्रगुप्त मौर्य को आचार्य चाणक्य ने प्रतापी राजा बनाया। दुनिया जीतने वाले जितने भी महान योद्धा हुए हैं, उन सभी के पीछे योग्य गुरू खड़े नजर आते हैं। आज के दौर में पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षण बढ़ रहा है, जबकि भारतीय सनातन ज्ञान परंपरा बेहद समृद्ध है। मैंने केरल राज्य के कोच के रूप में भारतीय आध्यात्मिक ग्रंथों और युद्ध नीतियों का इस्तेमाल किया। यह प्रयास था भारतीय सनातन संस्कारों के प्रति देश-दुनिया में विश्वास स्थापित करने का। इस पुस्तक में क्रिकेट के मैचों के दौरान उन तमाम घटनाओं का उल्लेख है, जिनसे निपटने के लिए मैंने प्राचीन युद्ध नीतियों और गुरुओं के सिद्धातों का इस्तेमाल किया।
लिवर की सेहत क्यों है जरूरी? जानिए इसके मुख्य कार्य
क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात
नवजात को नमक देना क्यों है जोखिम भरा? डॉक्टरों ने बताया कारण
सावधान रहें: जनगणना स्वगणना फॉर्म में छोटी गलती भी बन सकती है बड़ी समस्या
चौंकाने वाले खुलासे: पूर्व TCS कर्मचारी ने बताया—काम के दौरान क्या-क्या झेलना पड़ा
Black Salt On Watermelon: स्वाद बढ़ेगा या सेहत बिगड़ेगी?
रणबीर कपूर की सफलता पर मल्होत्रा का संदेश, ‘कपूर खानदान की विरासत कायम’
सास-ससुर का जेठानी के बच्चों के प्रति झुकाव, जलन में महिला ने 4 साल के मासूम को पिलाया तेजाब
आज पंजाब में रेलवे पर असर: 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, जानें किन इलाकों में रुकेगी ट्रेन सेवा
Jairam Ramesh का महिला आरक्षण कानून पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर रही सरकार
पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी, ऑरेंज-पर्पल कैप पर किसका कब्जा?
LPG Crisis: होर्मुज के रास्ते सप्लाई कम, जानें कब मिलेगी राहत